एक्सप्लोरर

दवाब में है सनकी तानाशाह, साउथ कोरिया ने बताई इसके पीछे की वजह

एक सवाल के जवाब में दक्षिण कोरिया के उप-विदेश मंत्री ने कहा कि जिस तरह से किम जोंग उन धमकियां देता रहता है उसे दक्षिण कोरिया पसंद नहीं करता है.

ऩई दिल्ली: दक्षिण कोरिया ने चेतावनी दी है कि उत्तर कोरिया का तानाशाह अपनी ही गीदड़ भभकियों का शिकार हो जायेगा. दक्षिण कोरिया के उप-विदेश मंत्री के मुताबिक, भले ही उत्तर कोरिया ने सफल परमाणु परीक्षण कर लिया हो लेकिन वो युद्ध छेड़ने की गलती नहीं करेगा. दक्षिण कोरिया के उप-विदेश मंत्री, चो हुयान सोमवार को राजधानी सियोल में भारतीय मीडिया से उत्तर कोरिया के तानाशाह की धमकियों और कोरियाई प्रायद्वीप में मंडरा रहे युद्ध के बादलों पर बात कर रहे थे. इस प्रेस कांफ्रेंस में एबीपी न्यूज भी मौजूद था.

एबीपी न्यूज के सवाल पर दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री ने कहा कि जिस तरह भारत (और भारतीय सेना ने) कोरियाई युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी वो चाहते हैं कि आज भी भारत को उत्तर कोरिया के 'डिन्युक्लिराईजेशन' यानि परमाणु हथियारों के प्रचार-प्रसार को कम करने में मदद करे. साथ ही कहा कि भले ही कोरियाई तनाव बेहद संवदेनशील मुद्दा है लेकिन सही समय आने पर साउथ कोरिया भारत के जरिए उत्तर कोरिया से बातचीत की कोशिश करेगा. उन्होनें कहा कि आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर भी दक्षिण कोरिया से सहयोग बढ़ाना चाहता है.

गौरतलब है कि 1950 में उत्तर और कोरिया के युद्ध के दौरान भारतीय सेना की मेडिकल कोर ने दोनों देशों के घायल सैनिकों के उपचार के लिए मिलेट्री हॉस्पिटल स्थापित किया था. साथ ही युद्ध खत्म होने के बाद हुए आर्मिस्टस एग्रीमेंट (Armistice Agreement)  के तहत भारतीय सेना ने संयुक्त राष्ट्र के दिशा-निर्देश पर युद्धबंदियों की अदला-बदली कराई थी.

भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल है जिसकी एंबेसी उत्तर और दक्षिण कोरिया दोनों में है. उत्तर कोरिया में काफी कम देशों के दूतावास हैं. एक सवाल के जवाब में चो हुयान ने कहा कि जिस तरह से किम जोंग उन धमकियां देता रहता है उसे दक्षिण कोरिया पसंद नहीं करता है. उन्होनें कहा कि वो अपनी ही धमकियों (rehtorics) का शिकार हो जायेगा. उन्होनें कहा कि भले ही उत्तर कोरिया ने परमाणु हथियार तैयार कर लिए हो लेकिन किम जोंग उन ना तो युद्ध छेड़ सकता है और ना ही कोरियाई प्रायद्वीप के एकीकरण कर पायेगा (यानि दक्षिण कोरिया को जीत कर अपने साथ मिला सकता है).

ये है तानाशाह पर दवाब की असली वजह

उपविदेश मंत्री ने कहा कि हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति के दक्षिण कोरिया की यात्रा से तानाशाह पर काफी दवाब पड़ा है. उन्होनें कहा कि इससे उन्हें लगता है कि उत्तर कोरिया राजयनिक हल की कोशिश करेगा. हाल ही में डिमिलिट्राइज़ जोन यानि डीएमजे के ज्वाइंट सिक्योरिटी एरिया (जेएसए) के रास्ते दक्षिण कोरिया भाग आए नार्थ कोरिया के सैनिक के बारे में उन्होंने कहा कि वो यहां आकर काफी खुश है. प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि ये सर्वविदित है कि पाकिस्तान के एक साइंटिस्ट (ए क्यू खान)  ने न्युक्लिर मिसाइल तैयार करने में उत्तर कोरिया की मदद की थी लेकिन अब पाकिस्तान उत्तर कोरिया के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र द्वारा लगाएं प्रतिबंधों का ध्यान रखेगा.

चो हुयान ने कहा कि उनकी सरकार इस बात पर भी विचार कर रही है कि उनकी देश की एक कंपनी पीओके (यानि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर) में अपना उर्जा प्लांट लगाने पर फिर से विचार करे. चो हुयान कोरिया के उपविदेश मंत्री बनने से पहले भारत में दक्षिण कोरिया के राजदूत के पद पर तैनात थे. वे दिल्ली में दो साल तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

कोरियाई प्रायद्वीप में चल रहे तनाव के बीच दक्षिण कोरिया ने अपना पक्ष रखने के लिए चुनिंदा भारतीय मीडिया को सियोल आमंत्रित किया है. एबीपी न्यूज भी पत्रकारों के इस भारतीय प्रतिनिधिनंडल मंडल का हिस्सा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पनामा में फिर भूकंप के झटकों से कांप उठी धरती, 6.1 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई तीव्रता
पनामा में 6.1 की तीव्रता वाले भूकंप से दहशत, देश में घोषित हुई इमरजेंसी
Explained: सऊदी प्रिंस कड़ी सुरक्षा वाले गुप्त बंकर में छिपे! डिफेंस स्टॉक हो रहा खत्म, हूती हमलों के बीच बड़ा अपडेट
Explained: सऊदी प्रिंस कड़ी सुरक्षा वाले गुप्त बंकर में छिपे! डिफेंस स्टॉक हो रहा खत्म, हूती हमलों के बीच बड़ा अपडेट
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget