एक्सप्लोरर

Tesla Data Leak: एलन मस्क की कंपनी पर साइबर अटैक! टेस्ला कार मालिकों की निजी जानकारी लीक, हैकर्स ने रखी अजीब शर्त!

Tesla Data Leak: अमेरिका में टेस्ला कार मालिकों के लिए एक बड़ी चिंता खड़ी हो गई है. हैकरों ने Dogequest नामक वेबसाइट बनाकर उनकी निजी जानकारी लीक कर दी, जिससे सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

Cyber Attack: अमेरिका में टेस्ला कार मालिकों के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आई है. हैकरों ने 'Dogequest' नामक एक वेबसाइट बनाकर हजारों टेस्ला मालिकों की प्राइवेट जानकारी लीक कर दी है. इस वेबसाइट पर कार मालिकों के नाम, पते और फोन नंबर सार्वजनिक कर दिए गए हैं. इतना ही नहीं वेबसाइट पर एक इंटरेक्टिव मैप भी मौजूद है, जिसमें टेस्ला डीलरशिप और चार्जिंग स्टेशनों की लोकेशन को भी उजागर किया गया है. ये डेटा लीक टेस्ला मालिकों की सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा पैदा कर सकता है.

सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि वेबसाइट पर कर्सर के रूप में एक मोलोटोव कॉकटेल (आग लगाने वाला बम) दिखाया जा रहा है. इसे देखते हुए विशेषज्ञों का मानना है कि यह न केवल साइबर हमले का मामला है बल्कि टेस्ला मालिकों को डराने और धमकाने की साजिश भी हो सकती है.

हैकरों ने रखी अजीब शर्त

इस साइबर हमले में हैकरों ने एक शर्त भी रखी है. उनका दावा है कि वे टेस्ला कार मालिकों की जानकारी तभी हटाएंगे जब वे यह साबित कर देंगे कि उन्होंने अपनी इलेक्ट्रिक कार बेच दी है. ये मामला इसलिए भी गंभीर हो जाता है क्योंकि ये घटना ऐसे समय पर हुई है जब टेस्ला के सीईओ एलन मस्क अमेरिकी सरकार के नए विभाग डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) के प्रमुख बने हैं और लगातार पूर्व अमेरिकी सरकारों द्वारा फिजूलखर्ची को सामने ला रहे है .

DOGE कर्मचारियों की भी जानकारी हुई लीक

हैकरों ने टेस्ला कार मालिकों की जानकारी लीक करने के अलावा अमेरिकी सरकारी विभाग DOGE के कर्मचारियों की प्राइवेट जानकारी भी सार्वजनिक कर दी है. हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि टेस्ला कार मालिकों का डेटा आखिर कहां से लीक हुआ.

इस घटना के बाद एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस साइबर अटैक को 'चरमपंथी घरेलू आतंकवाद' करार देते हुए कहा कि टेस्ला को नष्ट करने के लिए इस तरह की धमकियां देना गंभीर अपराध है. मस्क ने ये भी कहा कि इस मामले की गहन जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बाद अब गर्मी के संकेत, दिल्ली-NCR में बदला मौसम, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने
Xप्लेन: ट्रंप के नए बर्थराइट सिटीजनशिप ऑर्डर से भारतीयों के बच्चों पर क्या संकट?
ट्रंप के बर्थराइट सिटीजनशिप ऑर्डर से भारतीयों के बच्चों पर क्या संकट?
बैंकॉक: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग- 7 की मौत, मरने वालों में 3 टीचर- 3 स्टूटेंट
बैंकॉक: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग- 7 की मौत, मरने वालों में 3 टीचर- 3 स्टूटेंट

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget