एक्सप्लोरर

Swat Terrorist Attack: पाकिस्तान के स्वात में काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट के दफ्तर पर आतंकी हमला, 12 पुलिसकर्मियों की मौत, 50 घायल

Terrorist Attack In Pakistan: स्वात में काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट के दफ्तर में दो बार ब्लास्ट हुए हैं. यह धमाका इतना भीषण था कि पुलिस स्टेशन की पूरी बिल्डिंग ही गिर गई.

Pakistan Suicide Bombing: पाकिस्तान के स्वात में काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट के दफ्तर पर आतंकी हमला हुआ है. हमले में 12 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए. इस घटना में आतंकी ने खुद को भी उड़ा लिया है. 

खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस महानिरीक्षक अख्तर हयात खान ने इस आतंकी हमले के बाद कहा कि पूरे प्रांत में हाई अलर्ट है. इससे पहले, जिला पुलिस अधिकारी शफी उल्लाह गंडापुर (डीपीओ) ने कहा कि स्टेशन के अंदर दो विस्फोट हुए, जिससे इमारत नष्ट हो गई. उन्होंने बताया कि इमारत के गिरने से बिजली गुल हो गई. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

जिओ न्यूज के अनुसार, सस्पेक्टेड आतंकी बताया जा रहा है. स्टेशन के अंदर 2 ब्लास्ट हुए. ब्लास्ट इतना भीषण था कि पुलिस स्टेशन की पूरी बिल्डिंग ही गिर गई. इस घटना की पाकिस्तान के गृहमंत्री राना सनाउल्लाह खान ने कड़े शब्दों में निंदा की है. उन्होंने इस ब्लास्ट में मरने वालों के लिए खेद जाहिर किया है. सनाउल्लाह खान ने कहा है कि पाकिस्तान में आतंकवाद के इस अभिशाप को जल्द ही जड़ से उखाड़ कर फेंका जाएगा.

फिदायीन हमला था ये

रेस्क्यू 1122 की प्रवक्ता आयशा खान ने हताहतों की संख्या की पुष्टि की और कहा कि घायलों में तीन नागरिक भी शामिल हैं. डॉन डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार यह आत्मघाती विस्फोट था. घटना में घायल हुए एक पुलिस अधिकारी  के अनुसार, हमला रात करीब 8:20 बजे पुलिस स्टेशन परिसर के अंदर हुआ, जहां काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट और एक मस्जिद भी है. 

घायल पुलिस अधिकारी ने डॉन डॉट कॉम को बताया कि धमाके के बाद तीनों इमारतें "ढह गईं" और इसके तुरंत बाद आग भी लग गई. जब धमाका हुआ तो मैं रसोई घर में था. मैंने दो विस्फोटों की आवाज सुनी. 

यह आतंकी हमला ऐसे समय में हुआ है, जब पाकिस्तान में आतंकवाद से जुडी घटनाएं बढ़ती दिख रही हैं. पाकिस्तान में आतंकी पुलिस वालों को निशाना बना रहे हैं. सुरक्षा एजेंसियों ने भी आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. 

ये भी पढ़ें: काठमांडू एयरपोर्ट से दुबई के लिए उड़ान भरने के साथ ही विमान में लगी आग, लैंडिंग के लिए कोशिश जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

40 साल बाद भारतीय PM के न्यूजीलैंड दौरे से गदगद हुआ ये देश, राष्ट्रपति की पोस्ट पर PM मोदी ने क्या कहा?
40 साल बाद भारतीय PM के न्यूजीलैंड दौरे से गदगद हुआ ये देश, राष्ट्रपति की पोस्ट पर PM मोदी ने क्या कहा?
जंग के बीच ईरान ने फिर से तैयार कर लिए न्यूक्लियर साइट्स? सैटेलाइट तस्वीरों ने उड़ाई अमेरिका की नींद
जंग के बीच ईरान ने फिर से तैयार कर लिए न्यूक्लियर साइट्स? सैटेलाइट तस्वीरों ने उड़ाई अमेरिका की नींद
रूसी तेल खरीद पर लगेगा 500 परसेंट टैरिफ? अमेरिकी सांसद पार्लियामेंट में पेश करेंगे नया बिल, भारत की बढ़ेंगी मुश्किलें!
रूसी तेल खरीद पर 500 % टैरिफ? अमेरिकी MP संसद में पेश करेंगे नया बिल, भारत की बढ़ेंगी मुश्किलें!
'अगर ईरान ने कराई मेरी हत्या तो....', ट्रंप बोले- अमेरिका कर देगा बर्बाद, एक हजार मिसाइलें लॉक एंड लॉडेड
'अगर ईरान ने कराई मेरी हत्या तो....', ट्रंप बोले- अमेरिका कर देगा बर्बाद, एक हजार मिसाइलें लॉक एंड लॉडेड

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget