एक्सप्लोरर

Watch: चंद मिनटों में 29 हजार फीट की ऊंचाई से 3 हजार फीट पर आया था चीनी विमान, क्रैश से पहले का वीडियो वायरल

चीन में 132 यात्रियों को ले जा रहा विमान गुआंगशी छुआंग में क्रैश हो गया. इस दुर्घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें धुआं और आग की लपटें नजर आ रही हैं. 

चीन में 132 यात्रियों को ले जा रहा विमान गुआंगशी छुआंग में क्रैश हो गया. इस दुर्घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें धुआं और आग की लपटें नजर आ रही हैं. चीन के सिविल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा कि बोइंग 737 एयरक्राफ्ट कुनमिंग से गुआनझो जा रहा था., जहां उसका वुझो शहर के ऊपर संपर्क टूट गया. विमान में सवार 132 लोगों में 123 यात्री और चालक दल के नौ सदस्य थे.
 
चाइना एविएशन रिव्यू की ओर से एक वीडियो भी ट्वीट किया गया है. यह गैर वेरिफाइड अकाउंट है, जिसमें "विमान के अंतिम पलों'' के बारे में बताया गया है. दावा किया गया है कि विमान तेजी से नीचे की ओर आया और पहाड़ियों में क्रैश हो गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना एक स्थानीय माइनिंग कंपनी के सिक्योरिटी कैमरा में कैद हो गई.  

विमान को लेकर टेंशन उस वक्त बढ़ गई, जब स्थानीय मीडिया ने बताया कि चाइना ईस्टर्न की फ्लाइट एमयू5735 कुनमिंग से 1 बजे के कुछ देर बाद टेकऑफ हुई लेकिन वह अपनी मंजिल  गुआनझो नहीं पहुंची. चाइना ईस्टर्न, चीन की तीन प्रमुख विमानन कंपनियों में से एक है.

फ्लाइट ट्रैकर फ्लाइटरडार24 के मुताबिक एमयू5735 के बारे में 2 बजकर 22 मिनट (स्थानीय समय) के बाद ज्यादा डेटा नहीं मिला. इसके मुताबिक फ्लाइट इन्फॉर्मेशन रुकने से पहले प्लेन 2.15 मिनट में के भीतर 29,100 फीट की ऊंचाई से गिरकर 9,075 फीट तक आ गया. लेकिन 20 सेकंड में यह 3,225 फीट तक पहुंच गया. क्रूजिंग से लेकर लैंडिंग तक की इस गिरावट में आमतौर पर लगभग 30 मिनट लगते हैं. एक ग्रामीण ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि प्लेन पूरी तरह गिर गया और आसपास का जंगली इलाका आग से तबाह हो गया.  रिपोर्ट के अनुसार, बचावकर्मियों को किसी के जिंदा होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं. 

ये भी पढ़ें

China Plane Crash: कुनमिंग से गुआंगज़ौ जा रहा विमान दक्षिणी चीन में क्रैश, 133 यात्री थे सवार

उड़ता हुआ ताबूत है Boeing 737 विमान! चार साल में तीन बड़े हादसे, 346 लोगों ने गंवाई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
पीओके में LoC पर माइंस फटने से चार लोगों की मौत, मृतकों में JKLF का सहयोगी शामिल
पीओके में LoC पर माइंस फटने से चार लोगों की मौत, मृतकों में JKLF का सहयोगी शामिल
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget