एक्सप्लोरर

पेरिस ओलंपिक उद्घाटन से पहले फ्रांस में रेल नेटवर्क पर बड़ा अटैक, कई ट्रेनें रद्द

Technical Attack On Train: ओलंपिक उद्घाटन से कुछ ही घंटों पहले फ्रांस में रेल नेटवर्क पर बड़ा अटैक हुआ है. यात्रियों से यात्रा स्थगित करने की अपील की गई है.

Technical Attack On Train: पेरिस में ओलंपिक उद्घाटन से कुछ घंटे पहले ट्रेन नेटवर्क पर बड़ा हमला हुआ है. फ्रांसीसी रेलवे कंपनी SNCF ने शुक्रवार को कहा कि हाई-स्पीड टीजीवी नेटवर्क को बड़ा नुकसान पहुंचाया गया है. इसका उद्देश्य देश के हाई-स्पीड नेटवर्क को कमजोर  करना है. 

SNCF ने सभी यात्रियों से अपनी यात्रा स्थगित करने की अपील की है. ट्रेन नेटवर्क में आई खराबी को दुरुस्त करने की कवायद चल रही है. ट्रेन ऑपरेटर एसएनसीएफ ने शुक्रवार को पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन समारोह से कुछ घंटे पहले कहा कि फ्रांस का हाई-स्पीड रेल नेटवर्क आगजनी सहित 'दुर्भावनापूर्ण कृत्यों' की चपेट में आ गया है, जिससे ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद हो गया है. 

सिरीज में हुई हैं घटनाएं
जांच से जुड़े एक सूत्र ने एएफपी को बताया कि इन हमलों में 'तोड़फोड़' भी शामिल है. एसएनसीएफ ने एएफपी को बताया, 'यह टीजीवी नेटवर्क को पंगु बनाने के लिए बड़े पैमाने पर किया गया एक बड़ा हमला है.' उन्होंने कहा कि कई रूटों की ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. नेशनल रेल ऑपरेटर ने कहा, 'एसएनसीएफ रात भर में एक साथ कई दुर्भावनापूर्ण कृत्यों का शिकार हुआ.' उन्होंने बताया कि इन हमलों में अटलांटिक, उत्तरी और पूर्वी लाइनें प्रभावित हुईं हैं. 

ट्रेन के दोबारा संचालन में लगेगा समय
बताया जा रहा है कि रेल नेटवर्क को बाधित करने के लिए आगजनी की गई, इन घटनाओं रेल नेटवर्क पूरी तरह बाधित हो गया है. हाई स्पीड रेलों का संचालन दोबारा शुरू होने में कुछ दिनों का समय लग सकता है. बयान में कहा गया है कि ट्रेनों को अलग-अलग ट्रैकों पर भेजा जा रहा है, 'लेकिन हमें बड़ी संख्या में ट्रेनों को रद्द करना पड़ेगा.'

8 लाख यात्री हुए प्रभावित
बयान में बताया गया कि दक्षिण-पूर्वी लाइन फिलहाल, प्रभावित नहीं हुई. क्योंकि इन इलाकों में हमलों को विफल करने में कामयाबी मिली है. एसएनसीएफ ने यात्रियों से अपनी यात्राएं स्थगित करने और रेलवे स्टेशनों से दूर रहने की अपील की है. बताया जा रहा है कि इस हमले से 8 लाख यात्री प्रभावित हुए हैं. 

परिवहन मंत्री ने की निंदा
यूरोस्टार ने यह भी कहा कि तोड़फोड़ की घटनाओं के कारण लंदन और पेरिस के बीच उसकी रेल सेवाएं बाधित हो गईं हैं. इसकी वजह से कई ट्रेंनों को रद्द किया गया है और कई ट्रेनें लेट हो गई हैं. परिवहन मंत्री पैट्रिस वर्ग्रीटे ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इन घटनाओं को आपराधिक बताते हुए निंदा की है. 

यह भी पढ़ेंः Kargil war: कारगिल जंग से आज भी नहीं उबर पाया पाकिस्तान, एक्सपर्ट ने बताया पाकिस्तान की सबसे बड़ी भूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'रूस को इसलिए छूट दी ताकि भारत...', अब क्या बोले मार्को रुबियो
'रूस को इसलिए छूट दी ताकि भारत...', अब क्या बोले मार्को रुबियो
'...तो खोल देंगे होर्मुज', ईरान ने US के सामने रखा '7 दिन वाला प्लान'
'...तो खोल देंगे होर्मुज', ईरान ने US के सामने रखा '7 दिन वाला प्लान'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
Embed widget