एक्सप्लोरर

जेडी वेंस ने की PM मोदी की तारीफ, रेसिप्रोकल टैरिफ पर बोले- भारत के साथ हमारी अच्छी बातचीत चल रही

Tariff War: डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 2 अप्रैल को व्यापक जवाबी शुल्क लगाने की घोषणा की थी. हालांकि, 9 अप्रैल को चीन और हांगकांग को छोड़कर इन शुल्कों को 90 दिनों के लिए स्थगित कर दिया.

Tariff War: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने गुरुवार (1 मई, 2025) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सख्त वार्ताकार बताने के साथ ही उम्मीद जताई है कि भारत जवाबी शुल्क से बचने के लिए व्यापार समझौता करने वाले शुरुआती देशों में शामिल होगा.

इसके साथ ही वेंस ने भारत पर लंबे समय तक व्यापार में अमेरिका का फायदा उठाने का आरोप भी लगाया. वेंस ने गुरुवार को टीवी चैनल फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि सीमा शुल्क के मुद्दे पर भारत के साथ अच्छी बातचीत चल रही है.

'प्रधानमंत्री मोदी सख्त वार्ताकार हैं'
अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी एक सख्त वार्ताकार हैं, लेकिन हम उस रिश्ते को फिर से संतुलित करने जा रहे हैं. यही कारण है कि राष्ट्रपति इस समय यह सब कर रहे हैं.' वेंस ने कहा, 'मुझे लगता है कि भारत अमेरिका के साथ व्यापार समझौता करने वाले शुरुआती देशों में से एक होगा. हमने जापान, कोरिया के साथ बात की है. हमने यूरोप में कुछ लोगों के साथ बातचीत की है और भारत में भी हमारी अच्छी बातचीत चल रही है.'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और चीन सहित कई देशों पर दो अप्रैल को व्यापक जवाबी शुल्क लगाने की घोषणा की थी. हालांकि, उन्होंने नौ अप्रैल को चीन और हांगकांग को छोड़कर इन शुल्कों को 90 दिनों के लिए स्थगित कर दिया था.

'अभी भारतीय बाजार अमेरिकी किसानों के लिए बंद हैं'
वेंस ने भारत के संदर्भ में कहा, 'हमारे किसान बेहतरीन उत्पाद तैयार कर रहे हैं लेकिन भारतीय बाजार अमेरिकी किसानों के लिए प्रभावी रूप से बंद हैं. यह अमेरिकी किसानों एवं उपभोक्ताओं को अनाज को उगाने के लिए विदेशी प्रतिस्पर्धियों पर अधिक निर्भर बनाता है.' वेंस ने कहा, 'मुझे लगता है कि भारत के साथ समझौता अमेरिकी प्रौद्योगिकी के लिए भारत के दरवाजे खोल देगा. यह भारत को अमेरिकी किसानों के लिए खोल देगा. यह अधिक अच्छे अमेरिकी रोजगार पैदा करेगा और यह उस तरह का व्यापार समझौता है जैसा राष्ट्रपति ट्रंप पसंद करते हैं.'

उन्होंने ट्रंप का बचाव करते हुए कहा कि वह व्यापार विरोधी न होकर अनुचित व्यापार के विरोधी हैं. उन्होंने कहा, 'ट्रंप उस तरह का व्यापार नहीं चाहते हैं जहां विदेशी प्रतिस्पर्धी हमारा फायदा उठाते हैं. ईमानदारी से कहें तो, भारत ने बहुत लंबे समय तक हमारा फायदा उठाया है.'

ये भी पढ़ें:

फारूक अब्दुल्ला पहले बोले- 'पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहन रखी', अब लिया यूटर्न; जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel-US Iran War Live: 'हम मुस्लिम देशों के साथ युद्ध नहीं चाहते', ईद से पहले बोले ईरान के राष्ट्रपति, US भेजेगा 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
LIVE: 'हम मुस्लिम देशों के साथ युद्ध नहीं चाहते', ईद से पहले बोले ईरान के राष्ट्रपति, US भेजेगा 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
LPG Crisis: तेल संकट के बीच भारत के लिए खुशखबरी! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जल्दी निकलेंगे LPG के 2 टैंकर
तेल संकट के बीच भारत के लिए खुशखबरी! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जल्दी निकलेंगे LPG के 2 टैंकर
'खाड़ी देश भारत को सुपरपावर...', ईरान से जंग के बीच बाइडेन सरकार में अमेरिका के टॉप अफसर का बड़ा बयान
'खाड़ी देश भारत को सुपरपावर...', ईरान से जंग के बीच बाइडेन सरकार में अमेरिका के टॉप अफसर का बड़ा बयान
‘मिसाइलों और ड्रोन से परे हम वैश्विक घमंड से लड़ने...’, मुज्तबा खामेनेई ने ईरान को दिया ईद का बधाई संदेश
‘मिसाइलों और ड्रोन से परे वैश्विक घमंड से लड़ने...’, मुज्तबा खामेनेई ने ईरान को दिया ईद का बधाई संदेश

वीडियोज

महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?
भारत का तेल-गैस खत्म..क्या होगा?
खाड़ी देशों में छिड़ने वाला है परमाणु युद्ध?
युद्ध के ​बीच US कमा रहा मुनाफा?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मिसाइलों और ड्रोन से परे हम वैश्विक घमंड से लड़ने...’, मुज्तबा खामेनेई ने ईरान को दिया ईद का बधाई संदेश
‘मिसाइलों और ड्रोन से परे वैश्विक घमंड से लड़ने...’, मुज्तबा खामेनेई ने ईरान को दिया ईद का बधाई संदेश
अशोक खरात मामले में बड़ी खबर, महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर ने दिया इस्तीफा
अशोक खरात मामले में बड़ी खबर, महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर ने दिया इस्तीफा
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
Assam Elections: असम में कांग्रेस ने जारी की चौथी लिस्ट, 7 उम्मीदवारों का किया ऐलान
Assam Elections: असम में कांग्रेस ने जारी की चौथी लिस्ट, 7 उम्मीदवारों का किया ऐलान
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
RBSE 10th Result 2026: RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
Embed widget