एक्सप्लोरर

US Drone Strike In Kabul: काबुल में अमेरिकी ड्रोन हमले को तालिबान ने बताया ‘मनमाना’, कहा- हमें क्यों नहीं बताया

US Drone Strike In Kabul: पेंटागन के अधिकारियों ने कहा कि आत्मघाती कार हमलावर काबुल एयरपोर्ट पर हमले की तैयारी कर रहे थे, जहां पर अमेरिकी सैनिक अफगानिस्तान से वापसी को लेकर अंतिम चरण में है.

US Drone Strike In Kabul: काबुल में रविवार को संदिग्ध आत्मघाती हमलावरों को निशाना बनाकर किए गए अमेरिकी ड्रोन हमले की तालिबान ने कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘मनमाना’ करार दिया है. तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह ने बिना किसी सूचना के हमले को लेकर अमेरिका की आलोचना करते हुए कहा कि इस दौरान आम नागरिकों की मौत हुई है.

रॉयटर्स के मुताबिक, तालिबान के प्रवक्ता ने चीन के सरकारी टेलीविजन चैनल सीजीटीएन से सोमवार का विदेशी धरती पर अमेरिकी कार्रवाई को गैर-कानूनी बताते हुए कहा कि इस हमले में सात लोगों की मौत हो गई है. सीजीटीएन को एक लिखित जवाब में मुजाहिद ने बताया- “अफगानिस्तान में अगर कोई संभावित खतरा था तो उसे हमें बताया जाना चाहिए था, मनमाने हमले नहीं करने चाहिए थे, जिसकी वजह से आम नागरिकों की मौत हुई है.”

पेंटागन के अधिकारियों ने कहा कि आत्मघाती कार हमलावर काबुल एयरपोर्ट पर हमले की तैयारी कर रहे थे, जहां पर अमेरिकी सैनिक अफगानिस्तान से वापसी को लेकर अंतिम चरण में है. उन्होंने बताया कि स्थानीय इस्लामिक संगठन आईएसआईएस-के की शह पर यह किया जा रहा था, जो पश्चिम और तालिबान दोनों का ही दुश्मन है.  

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि वह रविवार को हुए ड्रोन हमला में मारे गए आम नागरिकों की जांच कर रहा है. उन्होंने कहा- हम जानते हैं कि गाड़ी को उड़ाने के बाद जोरदार विस्फोट हुआ था, जिससे यह जाहिर होता है कि बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री के कारण काफी हताहत हो सकते थे."

शनिवार को भी जबीउल्लाह मुजाहिद ने अमेरिकी ड्रोन हमले को लेकर भी इसी तरह की आलोचना की थी, जिसमें नांगरहर प्रांत में दो इस्लामिक स्टेट के आतंकी मारे गए थे. उसने बताया था कि इस हमले में दो महिलाएं और एक बच्चा की मौत हो गई.

ये भी पढ़ें:

अमेरिका के जाने के बाद अफगानिस्तान का क्या होगा, नागरिकों की सुरक्षा कर पाएगा तालिबान?

तालिबान से असुरक्षा के चलते पलायन को मजबूर लोग, जानिए- अगले 4 महीनों में कितने लाख अफगानी देश छोड़ देंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
Explained: ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा अमेरिका! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा US! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget