एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War: रूस के हमलों के बीच यूक्रेन को मदद के लिए ताइवान ने बढ़ाया हाथ, डिजिटली अपग्रेड करेगा

Russia-Ukraine War: ताइवान यूक्रेन को लड़ाई के दौरान जेनरेटर और कई तरह की मशीनें दे चुका है. ऑड्रे टैंग ने कहा कि अब हम डिजिटल तौर पर मदद पहुंचाना चाहते हैं.

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुए युद्ध को 1 साल होने जा रहे हैं. इस दौरान दोनों देशों के हजारों सैनिकों की मौत हो चुकी है. लाखों लोग बेघर भी हो गए है. इस बीच दोनों देशों के सहयोगियों ने बढ़-चढ़ कर मदद भी की है. यूक्रेन की बात करें तो उसे अमेरिका मदद कर रहा है और अब ताइवान भी उसकी मदद के लिए आगे आया है. 

हाल ही में ताइवान के डिजिटल मंत्री ऑड्रे टैंग ने यूक्रेन के विनियस की यात्रा की. ये उनके मंत्री बनने के बाद पहली विदेश यात्रा थी. वो पिछले साल 2022 में अगस्त में ताइवान के डिजिटल मंत्री बनी हैं. उन्होंने देश के एजुकेशन सिस्टम के डिजिटलीकरण को एक ऐसे क्षेत्र के रूप में शामिल किया जहां ताइवान यूक्रेन की मदद कर सकता है. इससे पहले भी ताइवान यूक्रेन की लड़ाई के दौरान कई बार मदद कर चुका है. 

डिजिटल तौर पर मदद पहुंचना चाहते हैं

ताइवान यूक्रेन को लड़ाई के दौरान जेनरेटर और कई तरह की मशीने दे चुका है. डिजिटल मंत्री टैंग ने कहा कि अब हम डिजिटल तौर पर मदद पहुंचाना चाहते हैं. हम बहुत अलग कल्चर के होने के बावजूद, जिस तरह से ताइवान में अलग-अलग संस्कृतियों के लोगों को एक ट्रांस कल्चरल लर्निंग कम्युनिटी बनने में सक्षम बनाते हैं, उसी तरह से यूक्रेन को भी बनाना चाहते हैं. ऑड्रे टैंग ने कहा कि यूक्रेन के साथ कोई भी ऑफिशियल बातचीत नहीं हुई है, लेकिन निजी तौर पर हम उनके साथ जुड़े हुए हैं.

रूस बताता है खतरा

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पिछले साल 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला किया और कहा कि कीव के पश्चिम के साथ संबंधों से रूस की सुरक्षा को खतरा है. यूक्रेन और उसके सहयोगी इसके क्षेत्र पर कब्जा करने के लिए बेवजह का युद्ध करते हैं. टैंग ने विलनियस में स्वतंत्रता-समर्थक सरकार को उखाड़ फेंकने के असफल प्रयास के दौरान जनवरी 1991 में सोवियत सेना के हाथों मारे गए नागरिकों की कब्रों पर माला भी चढ़ाया.

चीन का ताइवान पर दबाव

ताइवान ने नवंबर 2021 में विनियस में एक प्रतिनिधि कार्यालय खोला, जिससे चीन चिढ़ गया. चीन ताइवान को अपने क्षेत्र के हिस्से के रूप में देखता है. चीन ने विनियस के साथ राजनयिक संबंधों को कम कर दिया, जिससे लिथुआनियाई सरकार को बीजिंग से अपने राजनयिकों को वापस लेने के लिए विवश किया. रॉयटर्स ने बताया है कि चीन जर्मन कंपनियों पर लिथुआनिया में बने कंपोनेंट का उपयोग बंद करने का दबाव बना रहा था, जो यूरोपीय संघ और नाटो देशों का सदस्य है.

ये भी पढ़ें:Usha Reddi: भारतीय मूल की उषा रेड्डी बनीं US में सीनेटर, जानें उनके बारे में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
CJP Protest: दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget