एक्सप्लोरर

सुबह आए भूकंप से जूझ रहे ताइवान के साथ चीन का धोखा, भेजे 30 फाइटर जेट और युद्धपोत

China-Taiwan: ताइवान में 25 साल बाद सबसे तगड़ा भूकंप आया है,  इसी बीच चीन ताइवान में घुसपैठ की कोशिश कर रहा है.

China-Taiwan: ताइवान में बुधवार की सुबह भूकंप आने से त्राहिमाम मच गया है, लेकिन चीन ऐसा देश है जो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा. ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसकी सीमा के पास 30 चीनी लड़ाकू विमान और 9 नौसैनिक जहाजों का पता चला है. ताइवान ने भूकंप आने के एक घंटे बाद यह दावा किया है. ताइवान ने दावा किया है कि 24 घंटे के भीतर जितने जहाज उसकी सीमा में आए हैं, इस साल में सबसे अधिक हैं. चीन लगातार ताइवान को अपना क्षेत्र बताता है और कहता कि वह उसपर कब्जा कर लेगा, भले ही उसे सेना का सहारा ही क्यों न लेना पड़े. 

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि चीन के 20 विमानों ने द्वीप के एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन (ADIZ) को पार किया. ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'सुबह 6 बजे तक ताइवान के आसपास चीन के 30 लड़ाकू विमान और 9 नौसेना के जहाजों का पता लगाया गया.' 20 विमान ताइवान के उत्तरी मध्य रेखा और ADIZ को पार किया. ताइनवान की सेना ने इनकी निगरानी और जवाब के लिए उचित बल की तैनाती की है.

एक्सपर्ट्स ने क्या कहा?
फिलहाल, अभी तक चीन की तरफ से इसको लेकर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन कई सोशल मीडिया यूजर्स ने ताइवान के आसपास का वीडियो साझा किया है, जिसमें कुछ चीनी जहाज दिख रहे हैं. बीते दिन ताइवान ने सीमा पर एक चीनी सैटेलाइन लॉच का भी पता लगाया था. इस तरह की घुसपैठ को एक्सपर्ट ग्रे जोन कार्रवाई कहते हैं. यह ऐसी चालें हैं जो पूर्ण युद्ध से कम होती हैं.

चीन लगातार करता है घुसपैठ
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2016 के बाद से ताइवान में चीनी घुसपैठ बढ़ी है. चीन लगभग हर रोज ताइवान के करीब उकसाने वाली कार्रवाई करता है. ताइवान के समुद्री क्षेत्र में अपनी जहाजों से निगरानी भी रेगुलर करता है. ताइवान में 25 साल बाद सबसे तगड़ा भूकंप आया है, ऐसे में 4 लोगों की मौत और 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं. इसी बीच अब चीन ताइवान में घुसपैठ की कोशिश कर रहा है.

यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान गए इस भारतीय यूट्यूबर ने जैसे ही कहा- मुझे मारेंगे तो नहीं आप, फिर जो हुआ उसका वीडियो वायरल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget