एक्सप्लोरर

China-Taiwan Tensions: ताइवान ने चीन से खतरे के बीच उन्नत एफ-16वी लड़ाकू विमान तैनात किए

China-Taiwan Tensions: ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने गुरुवार को चियाली में वायुसेना अड्डे पर 64 उन्नत एफ-16वी लड़ाकू विमानों को बेड़े में शामिल किया.

Taiwan Deploy F-16: ताइवान ने अपनी वायुसेना में एफ-16 लड़ाकू विमान के सबसे उन्नत संस्करण तैनात किए हैं. स्व-शासित द्वीप ने चीन से बढ़ते खतरों को देखते हुए अपनी रक्षा क्षमताएं बढ़ा दी हैं. ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने गुरुवार को चियाली में वायुसेना अड्डे पर 64 उन्नत एफ-16वी लड़ाकू विमानों को बेड़े में शामिल किया. यह विमान ताइवान के कुल 141 एफ-16 ए/बी विमानों का हिस्सा है जो इस विमान का पुराना मॉडल है.

त्साई ने बताया कि उन्नत विमान अमेरिका के रक्षा उद्योग के साथ ताइवान के सहयोग की ताकत को दिखाता है. यह ऐसे समय में वायुसेना में शामिल किए गए हैं जब इस द्वीप का दर्जा अमेरिका-चीन संबंधों में तनाव की मुख्य वजह है. चीन ने ताइवान के बफर जोन में लड़ाकू विमान भेजकर तनाव बढ़ा दिया है. चीन ने ताइवान पर अपने दावे की आवाज बुलंद कर दी है और राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इस सप्ताह एक वर्चुअल शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति जो बाइडन से कहा कि इस द्वीप पर चीन के दावे को दी जानी वाली चुनौतियों का मतलब आग से खेलना होगा.

बाइडेन बोले- जो आग से खेलेगा वो जल जाएगा

इससे पहले, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मंगलवार को अपने अमेरिकी समकक्ष जो बाइडन के साथ मंगलवार को एक ऑनलाइन बैठक में कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि चीन अपनी संप्रभुता और सुरक्षा हितों की ‘‘निश्चित रूप से रक्षा’’ करेगा और उन्होंने चेतावनी दी कि जो कोई भी ताइवान को लेकर आग से खेलेगा, वह ‘‘जल जाएगा.’’ बाइडन के अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर कार्यभार संभालने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली शिखर वार्ता है. इससे पहले दोनों नेताओं ने दो बार फोन पर बातचीत की। वार्ता दो दौर में हुई और तीन घंटे से अधिक समय तक चली.

उन्होंने कहा कि चीन का उदय ‘‘इतिहास की अपरिहार्य प्रवृत्ति’’ है और इसे रोका नहीं जा सकता. ताइवान के संबंध में 68 वर्षीय चिनफिंग ने तनाव के लिए ताइवान के अधिकारियों द्वारा अपने स्वतंत्रता एजेंडे के लिए अमेरिकी समर्थन की तलाश करने के वास्ते बार-बार प्रयास करने को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि कुछ अमेरिकियों का इरादा चीन को नियंत्रित करने के लिए ताइवान का इस्तेमाल करना है.

जिनपिंग ने बाइडेन से कहा, ‘‘इस तरह की हरकतें बेहद खतरनाक होती हैं, ठीक वैसे ही जैसे आग से खेलना. जो आग से खेलेगा, वह जल जाएगा. एक-चीन सिद्धांत और तीन चीन-अमेरिका संयुक्त बयान, चीन-अमेरिका संबंधों की राजनीतिक नींव हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘चीन के पूर्ण एकीकरण को प्राप्त करना चीनी राष्ट्र के सभी बेटों और बेटियों द्वारा साझा की जाने वाली एक आकांक्षा है. हमारे पास धैर्य है और पूरी ईमानदारी और प्रयासों के साथ शांतिपूर्ण पुनर्मिलन की संभावना के लिए प्रयास करेंगे.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget