एक्सप्लोरर

Taiwan: ताइवान में तूफान हाइकुई के कारण दहशत में लोग, स्कूल और दफ्तर बंद, सैकड़ों उड़ानें रद्द

Typhoon Haikui In Taiwan: ताइवान में टाइफून हाइकुई तूफान दस्तक देने वाला है. ऐसे में ताइवान ने अपनी घरेलू उड़ानें रद्द कर दी हैं. साथ ही स्कूल और कार्यालय भी बंद कर दिए गए हैं.

Typhoon Haikui: ताइवान में रविवार (3 सितंबर) को टाइफून हाइकुई तूफान दस्तक देने वाला है. इसके चलते लोग दहशत में हैं. तूफान से निपटने के लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है. खतरे को देखते हुए घरेलू उड़ानें रद्द कर दी हैं, वहीं, लगभग 3,000 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है. 

द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि टाइफून हाइकुई तूफान के साथ भारी बरसात हो सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है. स्थानीय समय के अुनसार रविवार शाम 5 बजे तक ताइवान के पूर्वी ताइतुंग क्षेत्र में भूस्खलन की उम्मीद है. तूफान के मद्देनजर दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों के स्कूल और कार्यालयों को फिलहाल बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है. साथ ही रविवार की 200 से अधिक घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गईं हैं. 

राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने की चेतावनी जारी 
ताइवान के राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने कहा है कि हाइकुई चार साल में ताइवान में दस्तक देने वाला पहला तूफान होगा. ऐसे में लोग खुद को तूफान से निपटने के लिए तैयारी करें और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और बाहर जाने से बचें.  ताइवान के सेंट्रल वेदर ब्यूरो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि तूफान सुबह 9 बजे के लगभग 180 किमी (110 मील) पूर्व में था. मौसम विभाग डिप्टी डायरेक्टर फोंग चिन-त्ज़ु ने जनता से सतर्क रहने का आग्रह करते हुए कहा कि तूफान शनिवार से मुकाबले अधिक ताकतवर हो गया है, जो हम सब के लिए चिंताजनक है. 

2,800 से अधिक लोगों को निकाला गया सुरक्षित 
उन्होंने बता या कि तेज हवा, बारिश और लहरों से ताइवान के अधिकांश क्षेत्रों में खतरा पैदा होने की आशंका है. उन्होंने कहा कि तूफान सोमवार तक पश्चिम की ओर ताइवान जलडमरूमध्य की ओर बढ़ जाएगा. रिपोर्ट के अनुसार ताइवान के गृहमंत्रालय ने कहा कि अधिकारियों ने ताइवान के सात शहरों से 2,800 से अधिक लोगों को निकाला है. इनमें सबसे ज्यादा लोग हुलिएन के पहाड़ी क्षेत्रों से हैं.

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हाइकुई तूफान से हुलिएन सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकता है. ऐसे में सेना ने इस क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों को उपकरणों के साथ तैनात किया है. बता दें कि ताइवान में आने वाला आखिरी बड़ा तूफान टाइफून बाइलू था, जो 2019 में आया था. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. 

ये भी पढ़ें: Nigeria Kaduna Mosque: नाइजीरिया के मस्जिद में नमाजियों पर अंधाधुंध फायरिंग, हमले में 9 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
US की खतरनाक बमबारी के बीच अब ईरान दबाने जा रहा वो ‘नस’, जिससे ट्रंप हो जाएंगे मजबूर, दुनिया में लगेगी 'तेल की आग'
बमबारी के बीच अब ईरान दबाने जा रहा वो ‘नस’, ट्रंप हो जाएंगे मजबूर, दुनिया में लगेगी 'तेल की आग'
अमेरिका के मुकाबले चीन को दुनियाभर में माना जा रहा बेहतर, जानें भारतीयों की क्या है राय
अमेरिका के मुकाबले चीन को दुनियाभर में माना जा रहा बेहतर, जानें भारतीयों की क्या है राय

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget