एक्सप्लोरर

सीरिया में नहीं कम हो रही विद्रोहियों की नफरत, बशर अल-असद को भगाने के बाद फूंक दी अब्बा हाफिज की भी कब्र; अब वतन लौटेंगे लोग

Syria Civil War: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने सीरिया की स्थिति को लेकर कहा कि अब उन्हें देश में आशा और उम्मीद दिख रही है और तानाशाही के अंत के बाद सीरिया आकार लेते दिख रहा है.

Syria Civil War: सीरिया में बशर-अल-असद की सरकार गिरने के बाद भी विद्रोहियों की नफरत कम नहीं हुई है. विद्रोहियों की ओर से बुधवार (11 दिसंबर, 2024) को बशर अल-असद के पिता हाफिज अल-असद की कब्र को आग के हवाले कर दिया गया. इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें धधकती ताबूत पर खड़े कुछ विद्रोही नजर आ रहे हैं. हाफिज अल-असद की कब्र पश्चिमी सीरियाई प्रांत लताकिया में बनाई गई थी.

सीरिया की स्थिति को लेकर संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने उनकी दक्षिण अफ्रीका की यात्रा के दौरान कहा, “विद्रोही बलों की ओर से राष्ट्रपति बशर अल-असद को उखाड़ फेंकने के बाद सीरिया में उम्मीद के संकेत दिखाई दे रहे हैं. सीरियाई तानाशाह के अंत के बाद हम मिडिल ईस्ट को फिर से आकार लेते हुए देख रहे हैं. हम आशा के संकेत को दिखाई दे रहे हैं.” 

बशर अल-असद के परिवार के पांच दशक लंबे शासन के अंत के बाद क्या हो रहा सीरिया में. 

1- न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार, सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद के पिता हाफिज अल असद की कब्र को विद्रोहियों की ओर से बुधवार को उनके गृहनगर कर्दाहा में आग लगा दी गई.

2- सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स युद्ध निगरानीकर्ता ने बताया कि विद्रोहियों ने असद के अलावी समुदाय के लताकिया गढ़ में स्थित मकबरे के कुछ हिस्सों में आग लगा दी और उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया गया. 

3- लताकिया गढ़ में एक पहाड़ी के ऊपर एक बड़ी संरचना में कई कब्रें बनाई गई हैं, जिसमें असद परिवार के अन्य सदस्यों की भी कब्रें हैं. इनमें बशर के भाई बैसेल की भी कब्र शामिल है, जिसकी साल 1994 में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. बैसेल को सत्ता पर बैठाने के लिए तैयार किया जा रहा था.  

4- बीते रविवार को सीरिया में विद्रोहियों की ओर से दमिश्क शहर पर कब्जा किया गया, जिसके बाद बशर अल-असद को देश छोड़कर भागने पर मजबूर होना पड़ा और असद परिवार के 50 से ज्यादा सालों के शासन का अंत हो गया. 

5- सीरिया के प्रधानमंत्री मोहम्मद गाजी अल जलाली का कहना है कि वह विपक्ष के साथ सहयोग करने और शासन सौंपने के लिए तैयार हैं. 

6- विद्रोहियों के समूह हयात तहरीर अल शाम का नेतृत्व कर रहे नेता अबू मोहम्मद अल गोलानी ने कहा कि नया शासन उन व्यक्तियों को माफ नहीं करेगा, जिन्होंने बंदियों को प्रताड़ित किया और उनकी हत्या में शामिल रहे.  

7- विद्रोहियों की ओर से दमिश्क पर कब्जा करने के पहले देश छोड़ कर भागे असद परिवार ने रूस में शरण ली है. 

यह भी पढ़ें- हर साल कोहरे के कारण होते हैं 30 हजार एक्सीडेंट, बीते 4 सालों के आंकड़े जान चौंक जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिलगिट बाल्टिस्तान को पांचवा प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाकिस्तान में पास हुआ रेजोल्यूशन 
गिलगिट बाल्टिस्तान को पांचवा प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाकिस्तान में पास हुआ रेजोल्यूशन 
ईरान के खिलाफ जंग में कूदेगा पाकिस्तान? हूतियों ने सऊदी पर दागी मिसाइल तो भड़का इस्लामाबाद, कहा- ये हमारी रेड लाइन
ईरान के खिलाफ जंग में कूदेगा PAK? हूतियों ने सऊदी पर दागी मिसाइल तो भड़का इस्लामाबाद, कहा- ये हमारी रेड लाइन
FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में नाम आते ही गिरफ्तारी, अमेरिका में दबोचा गया गैंगस्टर नीतीश कौशल
FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में नाम आते ही गिरफ्तारी, अमेरिका में दबोचा गया गैंगस्टर नीतीश कौशल
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'

वीडियोज

Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले PM?
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget