एक्सप्लोरर

Exclusive: सीरिया में सिसकती जिंदगियां...भूकंप की चोट से कराह रहा अलेप्पो शहर...हर तरफ तबाही ही तबाही

Syria Earthquake: सीरिया (Syria) के इदलीब में विद्रोहियों के कब्जे वाली जमीन से कुछ ही दूरी पर भयानक बर्बादी हुई. यहां कई इमारतें जमींदोज हो गईं. भूकंप के बाद यहां मदद पहुंचाना मुश्किल हो रहा है.

Syria Devastating Earthquake: सीरिया में भूकंप से भीषण तबाही हुई है. हर तरफ शव और मलबे के ढेर बिखरे पड़े हैं. सीरिया के अलेप्पो शहर में भी हालात काफी खराब हैं. प्रकृति की भीषण त्रासदी से ये शहर कराह रहा है. इस शहर में तीन तरफ विद्रोहियों की हुकूमत है और अंदर आपदा का बेहिसाब खौफ और दर्द है. एबीपी की टीम ने यहां पहुंचकर त्रासदी की दास्तां बताई. विद्रोहियों से घिरे Allepo के अल शालहीन में भूकंप (Earthquake) से काफी अधिक नुकसान हुआ है. 

सीरिया (Syria) के इदलीब में विद्रोहियों के कब्जे वाली ज़मीन से कुछ ही दूरी पर भयानक बर्बादी हुई है. एक कतार से कई इमारतें जमींदोज हुई हैं और कई परिवार खत्म हो गए. 

सीरिया में सिसकती जिंदगियां

सीरिया में तीन तरफ से विद्रोहियों की हुकूमत के बीच सिसकती जिंदगियां हैं. भूकंप की चोट से कराहते सीरिया के अलेप्पो शहर में एबीपी की टीम पहुंची. सीरिया के इदलीब के पास बेहद ही डेंजर जोन में आपदा की तस्वीर देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं. अलेप्पो में एबीपी के रिपोर्टर उस बिल्डिंग के मलबे के पास भी पहुंचे, जहां एक ही परिवार के 8 लोगों ने जान गंवाई है. विद्रोहियों से युद्ध में पहले ही इस शहर की कई बिल्डिंग जमींदोज हो चुकी हैं और अब आपदा का दर्द है. 

सीरिया के अलेप्पो में भीषण तबाही

अलेप्पो शहर कभी सीरिया का गुरुर हुआ करता था. अब सिर्फ शोक का पर्याय बनकर रह गया है. दशकों तक यहां विद्रोही, आतंकी चोट करते थे. अब कुदरत ने ऐसी तबाही मचाई है कि पूरा शहर कांप रहा है. एबीपी की टीम ने कोने-कोने में जाकर त्रासदी की तस्वीरों को कैमरे में कैद किया. यहां बिखरे मलबों में किसी के बचने की संभावना अब न के बराबर है, लेकिन कई परिवार इस उम्मीद में शवों के मिलने का इंतजार कर रहे हैं कि कम से कम वो उनका अंतिम संस्कार कर सकें. 

विद्रोहियों के चलते राहत कार्य में दिक्कत

सीरिया में विद्रोहियो से लड़ाई के चलते मलबा हटाना और मदद पहुंचाना काफी मुश्किल हो गया है. अलेप्पो के जिस इलाके में एबीपी की टीम पहुंची, वहां भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए कोई फूड पैकेट या राहत सामग्री नहीं दिखी. ऐसे में लोग जिंदगी बचाने के लिए जद्दोजहद करते दिख रहे हैं. हालांकि अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं यहां तक मानवीय राहत पहुंचाने के लिए रास्ता बनाने की कोशिश में जुटी हैं.

तुर्किए और सीरिया में 46 हजार से अधिक लोगों की जान गई है. सीरिया में अकेले 5800 से अधिक लोगों की मौत हुई और हजारों की संख्या में लोग बेघर हुए हैं.

ये भी पढ़ें: Antarctica Ice Melt: सावधान! 19 लाख SQ KM से ज्यादा पिघल गई अंटार्कटिका की बर्फ, जानें क्यों है खतरा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
ट्रंप-नेतन्याहू में दरार? यूएस प्रेसिडेंट नहीं दिया मिलने का समय, इजरायली पीएम ने रद्द की वाशिंगटन यात्रा
ट्रंप-नेतन्याहू में दरार? यूएस प्रेसिडेंट नहीं दिया मिलने का समय, इजरायली पीएम ने रद्द की वाशिंगटन यात्रा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget