एक्सप्लोरर

उत्तर कोरिया ने समुद्र में दागे गोले, मिसाइल लॉन्च फेल होने के उठाया ये कदम

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने बयान में कहा कि वह उत्तर कोरिया के छोटी दूरी के प्रक्षेपकों के लॉन्च पर विचार विमर्श करने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक आपातकालीन बैठक का आयोजन करेगा.

बीते दिनों उत्तर कोरिया का मिसाइल लॉंच फेल होने के बाद से आज यानी रविवार को उत्तर कोरिया की सेना ने समुद्र में गोले दागे हैं.दक्षिण कोरिया की सेना ने जानकारी देते हुये बताया कि बीते दिनों 16 मार्च 2022 यानी बुधवार को उत्तर कोरिया ने मिसाइल परीक्षण किया था जो तुरंत असफल हो गया था.

उसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि वह देश में अपने हथियारों के जखीरे को बढ़ाते हुए लंबी दूरी की बैलेस्टिक मिसाइलों का परीक्षण करने की कोशिश कर सकता है. दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि उसने उत्तर कोरिया के पश्चिमी तट से संभवतया लॉन्चर प्रणाली से गोले दागे जाने का पता लगाया है.

दक्षिण कोरिया ने बुलाई आपातकालीन बैठक

मंत्रालय ने कहा कि दक्षिण कोरिया की सेना उत्तर कोरिया के कदमों पर करीब से नजर रखती है और हमेशा तैयार रहती है. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक अन्य बयान में कहा कि वह उत्तर कोरिया के छोटी दूरी के प्रक्षेपकों के लॉन्च पर विचार विमर्श करने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक आपातकालीन बैठक का आयोजन करेगा. परिषद के सदस्य अमेरिका के साथ मिलकर इसका विश्लेषण कर रहे हैं.

अमेरिका ने दी थी उत्तर कोरिया को सख्त चेतावनी

विशेषज्ञों का कहना है कि पिछली विफलताओं के बावजूद उत्तर कोरिया परमाणु शस्त्रागार और सेना को आधुनिक बनाने के अपने लक्ष्य के करीब बढ़ रहा है, जो अमेरिकी सरजमीं के लिए एक बड़ा खतरा हो सकता है. इससे पहले दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने पिछले हफ्ते कहा था कि वे परीक्षण वास्तव में एक नई अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम से संबंधित थे.

बता दें कि उत्तर कोरिया पहले से ही अपने मिसाइल और परमाणु हथियार कार्यक्रम को लेकर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का सामना कर रहा है. हालिया परीक्षणों को लेकर अमेरिका ने उत्तर कोरिया को सख्त चेतावनी भी दी थी.

Watch: Ukraine में Russian Army के हमले से भीषण तबाही, मारियुपोल स्टील प्लांट बर्बाद

Russia-Ukraine War: 25 दिनों बाद भी यूक्रेन पर जीत हासिल नहीं कर पाया रूस, लेकिन सेना की स्थिति मजबूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
Explained: ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा अमेरिका! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा US! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget