एक्सप्लोरर

पाकिस्तान- चर्च में प्रार्थना के दौरान आत्मघाती हमला, आठ की मौत, 44 घायल

घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. आतंकवादियों ने जिस वक्त हमला किया, उस समय वहां रविवार की प्रार्थना चल रही थी.

नई दिल्ली: पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में रविवार को हथियारों से लैस आतंकवादियों ने एक चर्च पर हमला किया.हमले में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 44  लोग घायल हो गए. घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. आतंकवादियों ने जिस वक्त हमला किया, उस समय वहां रविवार की प्रार्थना चल रही थी. शहर के जारघोन मार्ग पर स्थित बेथेल मेमोरियल चर्च में यह हमला क्रिसमस से सिर्फ एक सप्ताह पहले हुआ है.

 दो आत्मघाती हमलावर शामिल थे

बलूचिस्तान के गृह मंत्री मीर सरफराज बुग्ती ने कहा कि इस हमले में कम से कम दो आत्मघाती हमलावर शामिल थे. उन्होंने कहा, ‘‘एक हमलावर को पुलिस ने भीषण मुठभेड़ में गेट पर ही मार गिराया. दूसरा हमलावर आत्मघाती जैकेट पहने चर्च के अंदर दाखिल हो गया और उसने खुद को उड़ा लिया.’’ उन्होंने कहा कि आतंकवादी हथियारों से लैस थे और ऐसा प्रतीत होता है कि वे चर्च में लोगों को बंधक बनाना चाहते थे. लेकिन सुरक्षा बलों ने उनके इरादे को नाकाम कर दिया. एक बड़ी घटना को टाल दिया

बलूचिस्तान के आईजी मोजर्रम अंसारी ने कहा कि हमले के समय चर्च के अंदर करीब 400 लोग थे. अंसारी ने कहा कि चर्च की सुरक्षा में तैनात पुलिस ने समय से कार्रवाई करते हुए एक बड़ी घटना को टाल दिया. सिविल अस्पताल के डा वसीम बेग ने कहा कि आठ लोगों की मौत हो गयी और 44 लोग घायल हो गए. घायलों में से नौ की हालत गंभीर बनी हुई है. किसी संगठन ने अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन तालिबान आतंकवादी विगत में ईसाई सहित अल्पसंख्यकों को निशाना बनाते रहे हैं.

तीसरा हमलावर  की पुलिस तलाश कर रही है

इस बीच हमलावरों की संख्या को लेकर विरोधाभासी खबरें हैं. अंसारी ने कहा कि हमलावरों की संख्या तीन थी जिनमें से एक को पुलिस ने मार गिराया और दूसरे ने खुद को उड़ा लिया. तीसरा हमलावर वहां से भाग गया और पुलिस उसकी तलाश कर रही है. इसके पहले डीआईजी पुलिस अब्दुल रज्जाक चीमा ने कहा था कि हमले में दो और हमलावर शामिल थे लेकिन पुलिस द्वारा एक हमलावर को मार गिराए जाने के बाद वे वहां से भाग निकले. हमले के बाद क्वेटा के सभी अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है. पाकिस्तान के गृहमंत्री अहसान इकबाल ने भी हमले की निंदा की है. यह हमला 2014 के पेशावर स्कूल हमले की तीसरी बरसी के एक दिन बाद हुआ है, जिसमें 150 लोगों की मौत हो गई थी. मृतकों में अधिकतर बच्चे थे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप बोले- होर्मुज के अब हम ही हैं रखवाले, 20% लगाएंगे कॉमर्शियल जहाजों पर टोल, भड़क उठा ईरान
ट्रंप बोले- होर्मुज के अब हम ही हैं रखवाले, 20% लगाएंगे कॉमर्शियल जहाजों पर टोल, भड़क उठा ईरान
पाकिस्तान में नहीं मिल रही दवाइयां, ढहने की कगार पर हेल्थकेयर सिस्टम, कैंसर समेत अन्य मेडिसन की शॉर्टेज
पाकिस्तान में नहीं मिल रही दवाइयां, ढहने की कगार पर हेल्थकेयर सिस्टम, कैंसर समेत अन्य मेडिसन की शॉर्टेज
बांग्लादेश में 81 फीट ऊंचे श्रीराम की प्रतिमा बनवाने वाले हरिदास को CID ने किया गिरफ्तार, लगाया ये गंभीर आरोप
बांग्लादेश में 81 फीट ऊंचे श्रीराम की प्रतिमा बनवाने वाले हरिदास को CID ने किया गिरफ्तार, लगाया ये गंभीर आरोप
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget