एक्सप्लोरर

स्टडी में खुलासा, ऑक्सफोर्ड वैक्सीन की डोज में तीन महीने का अंतराल 6 हफ्ते के गैप से ज्यादा प्रभावी

द लैंसेट जर्नल में प्रकाशित एक नई स्टडी में बताया गया है कि ऑक्सफोर्ड वैक्सीन के दो डोज के बीच तीन महीने का अंतराल ज्यादा प्रभावी है. स्टडी में इसकी तुलना छह हफ्ते के अंतराल से की गई. इसके साथ ही वैक्सीन की सिंगल डोज से 76 फीसदी प्रोटेक्शन मिलने का दावा किया गया है.

नई दिल्ली: दुनिया के कई देशों में कोरोना को मात देने के लिए वैक्सीनेशन किया जा रहा है. इस बीच एक नई स्टडी मे सामने आया है कि ऑक्सफोर्ड कोविड-19 वैक्सीन की दो डोज के बीच तीन महीने का गैप में छह सप्ताह के गैप की तुलना में ज्यादा प्रभावी होता है. स्टडी के अनुसार, पहली डोज से 76 प्रतिशत प्रोटेक्शन मिलती है.

द लैंसेट जर्नल में प्रकाशित एक ट्रायल के रिजल्ट के एनालिसस के अनुसार डोज के बीच के समय को सुरक्षित रूप से तीन महीने तक बढ़ाया जा सकता है. ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अनुसार, डोज की यह समयसीमा फायदेमंद है, जब टीके की आपूर्ति अभी सीमित है. ऐसे में कई देशों को आबादी के एक बड़े हिस्से का टीकाकरण तेजी से करने में मदद मिल सकती है.

सिंगल डोज से टीकाकरण में आएगी तेजी स्टडी को लीड करने वाले ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एंड्रयू पोलार्ड ने कहा, "वैक्सीन की आपूर्ति सीमित होनी हैं. ऐसे में नीति-निर्माताओं को यह तय करना होगा कि कम से कम समय में लोगों को डोज देने के लिए कौन सा तरीका अच्छा हो सकता है."

पोलार्ड का मानना है कि एक ही डोज के साथ शुरू में अधिक लोगों को टीकाकरण करने की नीति दो डोज से आधे लोगों के टीकाकरण की तुलना में बेहतर है. खासकर उन जगहों पर जहां ऑक्सफोर्ड वैक्सीन की आपूर्ति सीमित है. उनके अनुसार दूसरी डोज में लंबे समय तक रहने वाली इम्युनिटी सुनिश्चित होती है और इसलिए पहली डोज लेने वाले लोगों को दूसरी डोज के लिए प्रोत्साहित किया जाता है.

17,178 लोगों के डेटा का एनालिसिस स्टडी से शोधकर्ताओं ने दूसरी डोज के बाद प्रोटेक्शन को लेकर अलग-अलग अंतराल के प्रभाव को समझने की कोशिश की. इनमें डोज के अंतराल के बीच संक्रमण का खतरा, एक डोज की कम प्रभावकारिता और दूसरी के समय प्रभावकारिता आदि शामिल थे. उन्होंने यूके, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका में क्लीनिकल ट्रायल का डेटा कंबाइंड किया, जिसमें कुल 17,178 वयस्क पार्टिशिपेंट्स शामिल थे.

सिंगल डोज से 76 फीसदी प्रोटेक्शन वैज्ञानिकों के अनुसार, जिन लोगों को डोज 12 या उससे अधिक सप्ताह में दी गई थी, उन्हें छह सप्ताह से कम समय में 2 डोज पाने वाले लोगों की तुलना में अधिक प्रोटेक्शन मिली. शोधकर्ताओं ने कहा कि सिंगल डोज लेने के बाद 22 दिनों से तीन महीने तक स्टडी में शामिल लोगों में टीका प्रभावकारिता 76 प्रतिशत थी. हालांकि, वैज्ञानिकों ने कहा कि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि टीके की एक डोज के साथ कब तक प्रोटेक्शन मिल सकती है, क्योंकि ट्रायल के परिणाम तीन महीने तक सीमित हैं. इसलिए वे अभी भी वैक्सीन की दूसरी डोज की सलाह देते हैं.

यह भी पढ़ें

कुदरत का अनोखा खेल: सऊदी अरब के रेगिस्तान में भारी बर्फबारी, ऊंटों पर बिछी बर्फ की सफेद चादर प्रिंस हैरी और मेगन की शाही परिवार के सदस्य के तौर पर वापसी नहीं, खत्म होंगे सारे विशेषाधिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget