एक्सप्लोरर

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में सियासी संकट बरकरार, विपक्ष के नेता का दावा- अगले हफ्ते साबित करेंगे बहुमत

Sri Lanka : राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे (Gotabaya Rajapaksa) ने अंतरिम सरकार बनाने के लिए 225 सदस्यीय संसद में 113 सांसदों का समर्थन हासिल कर विपक्ष से बहुमत दिखाने को कहा है.

Sri Lanka Political Crisis: श्रीलंका में आर्थिक के साथ-साथ सियासी संकट बरकरार है. इस बीच श्रीलंका के विपक्षी दल समागी जन बालवेगया (SJB) के एक वरिष्ठ नेता ने शनिवार को दावा किया उनकी पार्टी राजपक्षे परिवार के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के दौरान अगले सप्ताह संसद में बहुमत साबित कर देगी. मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई. राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे (Gotabaya Rajapaksa) ने अंतरिम सरकार बनाने के लिए 225 सदस्यीय संसद में 113 सांसदों का समर्थन हासिल कर विपक्ष से बहुमत दिखाने को कहा है.

अगले हफ्ते संसद में बहुमत साबित करने का दावा

'डेली मिरर’ अखबार ने एसजेबी सांसद और मुख्य विपक्षी सचेतक लक्ष्मण किरीला के हवाले से कहा कि 'हर कोई देखेगा कि अगले सप्ताह हमारे पास बहुमत होगा और फिलहाल मैं यह नहीं बताऊंगा कि हम इसे कैसे करने जा रहे हैं. उन्होंने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, 'राष्ट्रपति को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और उसके बाद संवैधानिक सुधार होना चाहिए, ताकि सरकार के स्तंभों के बीच नियंत्रण और संतुलन सुनिश्चित हो सके. इस दौरान मौजूद एक अन्य एसजेबी सांसद मुजीबुर रहमान ने कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग पर भी जोर देगी. उन्होंने कहा, 'हमने अब तक इसे नहीं छोड़ा है.

श्रीलंका में आर्थिक और सियासी संकट बरकरार

राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने शुक्रवार को द्वीप राष्ट्र में आर्थिक संकट को दूर करने के लिए संसद में प्रतिनिधित्व रखने वाले सभी राजनीतिक दलों को शामिल करते हुए एक सर्वदलीय सरकार बनाने का निमंत्रण दिया. राष्ट्रपति कार्यालय के मीडिया विभाग ने एक बयान में कहा कि 'उन्होंने पार्टी नेताओं और संसद में अब स्वतंत्र रूप से काम कर रहे प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के दौरान यह पेशकश की. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं था कि मौजूदा प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे (राष्ट्रपति के सबसे बड़े भाई) सर्वदलीय सरकार बनाने के लिए इस्तीफा देंगे या नहीं. साल 1948 में ब्रिटेन से आजादी मिलने के बाद, इस समय श्रीलंका सबसे बुरे आर्थिक संकट से गुजर रहा है. गौरतलब है कि इस बीच राजपक्षे परिवार पर इस्तीफे का दबाव बढ़ रहा है और हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति सचिवालय के बाहर बीते 22 दिनों से स्थायी रूप से डेरा डाले हुए हैं.

ये भी पढ़ें:

Russia Ukraine War: पुतिन ने माना- 'हमने किया था यूएन प्रमुख गुटेरेस की यात्रा के दौरान कीव पर हमला'

Nuclear Weapons: परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करेंगे तानाशाह किम जोंग! दी ये चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
Explained: ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा अमेरिका! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा US! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget