एक्सप्लोरर

Sri Lanka: संकटग्रस्त श्रीलंका की और बढ़ सकती हैं मुश्किलें! अगर IMF से लोन नहीं मिला तो क्या होगा?

Sri Lanka crisis: अगर श्रीलंका IMF की दिसंबर की समय सीमा चूक जाता है, तो उसे 8 समान किस्तों में 2.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर का लोन पाने के लिए मार्च 2023 तक इंतजार करना होगा.

Sri Lanka News : डेली मिरर अखबार ने वॉशिंगटन डीसी की एक रिपोर्ट के आधार पर अपनी एक खबर में दावा किया है कि श्रीलंका अगले महीने की उस डेडलाइन को मिस कर सकता है जिसके आधार पर उसे अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से लोन मिलेगा. 

अख़बार की खबर के अनुसार अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की डेडलाइन दिसंबर है. श्रीलंका उसे अगर मिस कर देता है तो उसे आईएमएफ से आठ समान किस्तों में 2.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर का लोन सुरक्षित करने के लिए उसे मार्च 2023 तक इंतजार करना होगा. 

श्रीलंका को है राहत पैकेज की उम्मीद 

इससे पहले राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से 2.9 अरब डॉलर के राहत पैकेज की उम्मीद करते हुए कहा था कि इस समय बातचीत चल रही है और सरकार ऋण पुनर्गठन पर भारत और चीन के साथ बातचीत कर रही है. आर्थिक तंगी से जूझ रहे श्रीलंका को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से बेहद उम्मीदें हैं. देश को दोबारा पटरी पर लाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का सहयोग श्रीलंका के लिए बेहद जरूरी है. 

राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि हम आगे बढ़ सकते हैं और दिसंबर तक किसी समझौते पर पहुंच सकते हैं, जिसका मतलब नवंबर के मध्य तक समझौता करना और दिसंबर के मध्य में आईएमएफ बोर्ड तक जाना है, तो हमें बड़ा फायदा होगा. हालांकि, मुझे नहीं पता कि हम इसे कर सकते हैं या नहीं. 

जुलाई में देश छोड़कर भाग गए थे राजपक्षे 

विक्रमसिंघे ने गोटाबाया राजपक्षे के बाद राष्ट्रपति पद संभाला था. गोटाबाया जुलाई में देश छोड़कर भाग गए थे, जब गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने भोजन, ईंधन और दवा सहित सभी आवश्यक चीजों की कमी के साथ आर्थिक संकट के बाद राष्ट्रपति के घर पर धावा बोल दिया था. 

बता दें कि श्रीलंका एक अभूतपूर्व व्यापक आर्थिक संकट का सामना कर रहा है. वर्षों की राजकोषीय अनुशासनहीनता और जोखिम भरे वाणिज्यिक उधारों के कारण सार्वजनिक ऋण का स्तर बेहद खराब हो गया है. बैंकिंग सिस्टम में आधिकारिक भंडार और शुद्ध विदेशी संपत्ति समाप्त हो गई है. 

ये भी पढ़ें- G20 Summit: ऋषि सुनक, जॉर्जिया मेलोनी और ओलाफ शोल्ज से यूं मिले पीएम मोदी, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget