एक्सप्लोरर

बढ़ती सांप्रदायिक हिंसा के मद्देनज़र पूरे श्रीलंका में कर्फ्यू, उल्लंघन करने पर गोली मारने के आदेश

देश के सेना प्रमुख महेश सेनानायक का कहना है कि सैनिकों को कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों से कड़ाई से निपटने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि अगर कोई कर्फ्यू का उल्लंघन करता है तो सेना उसे देखते ही गोली मार देगी.

कोलंबो: श्रीलंका में ईस्टर संडे के आत्मघाती हमले के बाद भड़की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. सांप्रदायिक हिंसा के लगातार फैलते रहने पर प्रशासन ने सोमवार को पूरे देश में छह घंटे का कर्फ्यू लगा दिया. आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ईस्टर के मौके पर हुए आत्मघाती हमले में करीब 260 लोग मारे गए थे. एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘आज रात नौ बजे से कल तड़के चार बजे तक के लिए कर्फ्यू लगाया गया है.’’

इस बीच सेना प्रमुख महेश सेनानायक ने कहा है कि सैनिकों को कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों से कड़ाई से निपटने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि यदि कोई कर्फ्यू का उल्लंघन करता है तो सेना उसे देखते ही गोली मार देगी.

इससे पहले दिन में प्रशासन ने सामुदायिक हिंसा के बाद उत्तर पश्चिमी क्षेत्र के चार शहरों कुलियापिटिया, हेटिपोला, बिंगिरिया और डूमलसूरिया में कर्फ्यू हटाने के कुछ घंटों बाद फिर कल तड़के चार बजे तक के लिए कर्फ्यू लागू कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव के बाद करतारपुर कॉरिडोर पर भारत से बात बहाल करना चाहता है पाकिस्तान

बाद में हिंसा फैलने पर पूरे उत्तर और पश्चिम प्रांत में कर्फ्यू लगा दिय गया. प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने भी खासकर करुनेगला जिले में अशांति फैलने के बाद लोगों से शांति की अपील की. श्रीलंका सरकार ने देश में अल्पसंख्यक मुसलमानों और बहुसंख्यक सिंहली समुदायों के बीच हिंसा की घटनाओं के बाद सोशल मीडिया पर भी फिर प्रतिबंध लगा दिया.

फेसबुक और व्हाट्सएप पर प्रतिबंध से एक दिन पहले श्रीलंकाई पुलिस ने रविवार को देश के पश्चिम तटीय शहर चिलॉ में भीड़ द्वारा एक मस्जिद और मुस्लिमों की कुछ दुकानों पर हमला किए जाने के बाद तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू लगा दिया था. एक मुस्लिम दुकानदार के फेसबुक पोस्ट से भीड़ ने हमला किया था.

गौरतलब है कि देश में 21 अप्रैल को तीन गिरजाघरों और तीन लक्जरी होटलों में हुए आत्मघाती हमलों में 253 लोगों की मौत हो गई थी और 500 से अधिक लोग घायल हो गए थे. इन हमलों के बाद से देश में हिंसा की घटनाएं बढी हैं.

ये भी पढ़ें-

प्रियंका का मोदी पर हमला, कहा- जिसे जहाज बनाना नहीं आता उसे दिया कॉन्ट्रैक्ट, सोचा मौसम क्लाउडी है रडार पर नहीं आएंगे

दिल्ली: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बेटी के सामने पिता और भाई पर चाकू से हमला, पिता की मौत

लालू ने 'छोटे भाई' नीतीश को लिखा खुला खत, कहा- 'तीर' हिंसा का 'लालटेन' भाईचारे का प्रतीक 

ICICI-वीडियोकॉन कर्ज मामला: ED ने चंदा कोचर और उनके पति से की 8 घंटे तक पूछताछ, आज फिर होंगे 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विश्व युद्ध जैसे अटैक का था प्लान- ट्रंप की वॉर्निंग, ईरान बोला- 'US ने हिमाकत की तो...'
विश्व युद्ध जैसे अटैक का था प्लान- ट्रंप की वॉर्निंग, ईरान बोला- 'US ने हिमाकत की तो...'
पाकिस्तान ने भारत के बॉर्डर पर तैनात कर दीं 250 चीनी होवित्जर तोपें, जानें कितनी खतरनाक
पाकिस्तान ने भारत के बॉर्डर पर तैनात कर दीं 250 चीनी होवित्जर तोपें, जानें कितनी खतरनाक
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget