एक्सप्लोरर

श्रीलंकाः सीरियल बम धमाकों के बाद ड्रोन, मानव रहित विमानों के उड़ने पर सीएए ने लगाई रोक

राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए श्रीलंका में ड्रोनों और मानव रहित विमानों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है. नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) ने बताया है कि प्रतिबंध अगली सूचना तक लागू रहेगा.

कोलंबोः श्रीलंका ने रविवार को ईस्टर के मौके पर देश में सबसे भयानक आतंकी हमले में 350 से अधिक लोगों के मारे जाने और 500 से अधिक लोगों के घायल होने के बाद ड्रोनों और मानव रहित विमानों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है. नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) ने कहा कि प्रतिबंध अगली सूचना तक लागू रहेगा.

कोलंबो गजट ने खबर दी है कि श्रीलंका के हवाई क्षेत्र में ड्रोनों और मानव रहित विमानों के इस्तेमाल पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगाया गया है. सीएए ने बताया कि देश में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.

इस बीच, प्रशासन लगातार, सेना की मदद से तलाश अभियान चला रहा है और रातभर में कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. देश में घातक हमले के सिलसिले में अब तक 75 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

माना जा रहा है कि एक स्थानीय इस्लामी चरमपंथी समूह नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) के नौ आत्मघाती सदस्यों ने तीन चर्चों और तीन लक्जरी होटलों में विस्फोट किया. अधिकारियों के मुताबिक, हमलों में 359 लोग मारे गये और 500 अन्य घायल हुए हैं.

गिरफ्तार किये गये अधिकांश लोगों का बम विस्फोट के लिए जिम्मेदार माने जा रहे एनटीजे के साथ संबंध होने का संदेह है. हालांकि, एनटीजे ने हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है.

टला नहीं है खतरा, श्रीलंका पर अभी भी मंडरा रहे हैं संकट के बादल

वाराणसी में पीएम मोदी के स्वागत में लगे हैं कुछ इस तरह के पोस्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
भारत-अमेरिका ट्रेड डील होना लगभग तय! ट्रंप के ऐलान से संकेत, सीतारमण ने क्या कहा?
भारत-अमेरिका ट्रेड डील होना लगभग तय! ट्रंप के ऐलान से संकेत, सीतारमण ने क्या कहा?
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
CJP के प्रोटेस्ट पर अमेरिका में हलचल, US सांसदों ने मार्को रुबियो से की ये डिमांड
CJP के प्रोटेस्ट पर अमेरिका में हलचल, US सांसदों ने मार्को रुबियो से की ये डिमांड

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget