एक्सप्लोरर

SpaceX ने एक साल में तीसरी बार मानवयुक्त अंतरिक्षयान भेजा

अमेरिका, जापान और फ्रांस के ये अंतरिक्ष यात्री शनिवार सुबह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पहुंच जाएंगे. ये उसी ड्रैगन यान में 23 घंटे तक सफर करेंगे जिसका इस्तेमाल स्पेसएक्स ने पहले मानवयुक्त यान के तौर पर पिछली मई में किया था.

वाशिंगटन: स्पेसएक्स ने शुक्रवार को चार अंतरिक्ष यात्रियों को एक बार प्रयुक्त हो चुके रॉकेट और यान को नए सिरे से बनाकर कक्षा में भेजा. एलन मस्क की तेजी से बढ़ती इस कंपनी ने एक साल के भीतर तीसरी बार मानवयुक्त अंतरिक्षयान को अंतरिक्ष में भेजा है.

अमेरिका, जापान और फ्रांस के ये अंतरिक्ष यात्री शनिवार सुबह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पहुंच जाएंगे. ये उसी ड्रैगन यान में 23 घंटे तक सफर करेंगे जिसका इस्तेमाल स्पेसएक्स ने पहले मानवयुक्त यान के तौर पर पिछली मई में किया था.

यह पहली बार है जब स्पेसएक्स ने नासा के लिए अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने के वास्ते किसी यान और रॉकेट का फिर से प्रयोग किया है. रॉकेट का इस्तेमाल पिछले नवंबर में कंपनी की दूसरी मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान के लिए किया गया था.

इस चलन को अपनाते हुए, अंतरिक्षयान के कमांडर शाने किमब्रोग और उनके साथी यात्रियों ने एक हफ्ते पहले ही रॉकेट से निकलने वाले धुएं से अपने नाम के शुरुआती अक्षर लिखकर नयी परंपरा शुरू करने की उम्मीद जताई थी.

प्रक्षेपण के बाद मस्क ने कहा, ‘‘यदि आपके पास त्वरित एवं पूर्ण पुन: प्रयोग क्षमता है तो यह दूसरे लोक में गमन का मार्ग है. वही हम करने की कोशिश कर रहे हैं, और नासा के सहयोग करने से चीजें काफी बदल जाती हैं.’’

नासा की अंतरिक्ष यात्री मेगन मैकआर्थर के लिए यह एक तरह से पूर्व में हो चुके अनुभव की तरह है. उन्हें उसी सीट पर बिठाया गया था जिस पर उनके पति बॉब बेहनकेन स्पेसएक्स की पहली मानवयुक्त उड़ान के दौरान बैठ थे.

यह भी पढ़ें:

चीन ने कहा- कोरोना के खिलाफ लड़ने में मदद उपलब्ध कराने के लिए भारत के संपर्क में हैं

इसमें जापान के अकिहिको होशिदे और फ्रांस के थॉमस पेसक्वेट भी सफर कर रहे हैं जो किसी व्यावसायिक अंतरिक्षयान में भेजे जाने वाले पहले यूरोपीय व्यक्ति हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता

जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट

‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा

गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?

PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?

श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?

'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी

'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा

MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका

Embed widget