एक्सप्लोरर

दक्षिण कोरिया विमान हादसे में बचे शख्स को नहीं लगा तबाही का अंदाजा! होश आते ही पूछा- कुछ हुआ है क्या?

South Korea Plane Crash: दक्षिण कोरिया में विमान हादसे में पलभर में 179 लोगों की जान चली गई. सिर्फ दो लोग बच सके हैं और उन्हें जान का कोई खतरा नहीं है.

South Korea Plane Crash: दक्षिण कोरिया में भीषण विमान हादसे में 179 यात्रियों की जान चली गई. हादसे में सिर्फ 2 लोग खुशनसीब साबित हुए और उनकी जान बच गई. मौत के मुंह से वापस निकलने वाले दोनों शख्स विमान के क्रू मेंबर हैं.

ये हादसा इतना भयानक था कि एक झटके में 179 लोगों को लील गया. क्रू मेंबर के दो सदस्यों को आपातकालीन कर्मचारियों ने बचाया और अस्पताल ले जाया गया. अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि दोनों होश में थे और उन्हें जान का कोई खतरा नहीं था.

'मैं यहां क्यों हूं, मुझे कुछ भी नहीं है याद'

विमान हादसे में बचे क्रू मेंबर में से एक को इस हादसे के बारे में कुछ भी याद नहीं है. इस शख्स का नाम ली है. वह 32 बरस के हैं. जब मोकपो कोरियाई अस्पताल में अपनी चोटों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जवाब दिया, "क्या हुआ? मैं यहां क्यों हूं?"

रिपोर्ट के अनुसार, ली ने यह भी कहा कि उन्हें याद नहीं है कि विमान के लैंड करने के बाद क्या हुआ था और कहा कि उन्हें याद है कि उन्होंने लैंडिंग से पहले अपनी सीटबेल्ट बांधी थी. द कोरिया टाइम्स ने अस्पताल के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि ली की प्रतिक्रिया सदमे का नतीजा भी हो सकती है. अधिकारी ने कहा, "ऐसा लगता है कि वह घबराए हुए थे और मुमकिन है कि विमान और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे.

कैसे हुआ हादसा?

जेजू एयर कम पैसों में यात्रा कराने वाली सबसे बड़ी एयरलाइनों में से एक है. इस वजह से भी विमान आम लोगों की पहली पसंद हैं. ये हादसा इस विमान के इतिहास के पहला इतना बड़ा हादसा है. अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया है कि दो लोग जिंदा पाए गए हैं और उन्हें मलबे से निकाल कर अस्पताल ले जाया गया है.

एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि विमान के पिछले वाले हिस्से से लोगों को बचाने का काम किया गया है. साउथ कोरिया की समाचार एजेंसी योनहाप के मुताबिक विमान में सवार यात्रियों में से 173 दक्षिण कोरिया के थे और दो थाईलैंड के थे.

विमान क्रैश के पीछे कोई ठोस कारण का पता नहीं चला है. हालांकि समाचार एजेंसी योनहाप के मुताबिक, दुर्घटना की वजह विमान का पक्षियों से टकराना नजर आ रही है. हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो में ये दावा किया जा रहा है कि विमान के लैंड होने से पहले उसका लैंडिग गियर पूरी तरह से नहीं खुला था और ये भी हादसे की मुमकिन वजह हो सकती है.

ये भी पढ़ें:

'अतुल सुभाष ने नहीं किया सुसाइड, उसका मर्डर हुआ था', एआई इंजीनियर की वकील ने किया बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
कंगाल पाकिस्तान को बैक-टू-बैक दूसरा झटका, पेट्रोल के बाद अब जेट फ्यूल महंगा, जानिए कितने बढ़े दाम
कंगाल पाकिस्तान को बैक-टू-बैक दूसरा झटका, पेट्रोल के बाद अब जेट फ्यूल महंगा, जानिए कितने बढ़े दाम
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती

वीडियोज

Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget