एक्सप्लोरर

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के मामले पांच लाख के पार, दुनिया का 5वां सबसे ज्यादा संक्रमित देश

दक्षिण अफ्रीका की आबादी करीब 5.8 करोड़ है. देश में संक्रमण के 35 फीसदी से अधिक मामले जोहानिसबर्ग में हैं.

जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के मामले पांच लाख के पार पहुंच गए हैं. ये संख्या अफ्रीका के 54 देशों में सामने आए संक्रमण के कुल मामलों का 50 फीसदी से भी अधिक है. साथ ही अमेरिका, ब्राजील, रूस और भारत के बाद पांचवां कोरोना से सबसे ज्यादा संक्रमित देश भी है. इन देशों में दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले आबादी कहीं ज्यादा है. स्वास्थ्य मंत्री स्कुविजिनाए मैकिनिजे ने संक्रमण के 10,107 नए मामले सामने आने की जानकारी दी. इसके साथ ही यहां संक्रमण के कुल 5,03,290 मामले हो गए हैं जिनमें से 8,153 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है.

सख्त लॉकडाउन के बाद अब ढील दक्षिण अफ्रीका की आबादी करीब 5.8 करोड़ है. देश में संक्रमण के 35 फीसदी से अधिक मामले जोहानिसबर्ग में हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि अगस्त के अंत या सितंबर की शुरुआत तक संक्रमण के सर्वाधिक मामले सामने आ सकते हैं. कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए दक्षिण अफ्रीका में अप्रैल और मई में सख्त लॉकडाउन लागू किया गया था लेकिन अर्थव्यवस्था को पहुंचे भारी नुकसान को देखते हुए जून में गतिविधियां धीरे-धीरे शुरू की गईं.

दुनियाभर में कोविड-19 के मामले हुए 1.77 करोड़ के पार जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनियाभर में कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 1.77 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या 683,000 से अधिक हो गई हैं. सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका है, जहां संक्रमण के मामले 4,620,182 और इससे होने वाली मौतों की संख्या 154,360 हो गई है. वहीं 2,707,877 मामलों और 93,563 मौतों के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है.

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, भारत तीसरे (1,695,988) स्थान पर है. इसके बाद रूस (843,890), दक्षिण अफ्रीका (503,290), मेक्सिको (434,193), पेरू (407,492), चिली (357,658), ईरान (306,752), कोलम्बिया (306,181), ब्रिटेन (305,572), स्पेन (288,522), पाकिस्तान (278,305), सऊदी अरब (277,478), इटली (247,832), बांग्लादेश (239,860), तुर्की (231,869), फ्रांस (225,197), जर्मनी (211,005), अर्जेंटीना (196,543), इराक (126,704), कनाडा (118,523), कतर (110,911) और इंडोनेशिया (109,936) है.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget