एक्सप्लोरर

Somalia Army: सोमालिया सेना ने आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन किया तेज, मार गिराए अल-शबाब के 27 लड़ाकू, तीन ठिकाने भी किए नष्ट

Somalia: सोमाली राष्ट्रीय सेना ने कहा है कि उसने मध्य सोमालिया के गाल्मुदुग प्रांत के तीन गांवों में चल रहे सैन्य अभियानों में अल-शबाब के 27 आतंकवादियों को मार गिराया है.

Somalia Army Military Operation: सोमालिया इन दिनों आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रहा है. उनका मकसद है देश से आतंक से जुड़े लोगों को सफाया किया जा सके. इसी संबंध में सोमालिया की राष्ट्रीय सेना ने जानकारी दी कि उसने मध्य सोमालिया के गाल्मुदुग प्रांत के तीन गांवों में चल रहे सैन्य अभियानों में अल-शबाब के 27 आतंकवादियों को मार गिराया है.

तीन ठिकाने किए नष्ट
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार रक्षा मंत्रालय ने शनिवार (23 सितंबर) को कहा कि मिलिलिको, सील गंबर और बालाल धीर गांवों में शुक्रवार (22 सितंबर) की रात को चलाए गए ऑपरेशन में अल-शबाब के तीन ठिकाने भी नष्ट हो गए.

मंत्रालय ने सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में जारी एक बयान में कहा, "दुश्मन के तीन ठिकानों को निशाना बनाया गया और उनके वाहनों और सैन्य उपकरणों को नष्ट कर दिया गया है.

अल-शबाब आतंकवादियों ने नहीं दी टिप्पणी
फिलहाल नए सैन्य अभियान के संबंध में अल-शबाब आतंकवादियों की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है. सोमाली सेना ने क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सैनिकों के साथ मिलकर अल-कायदा से जुड़े सशस्त्र समूह को बेअसर करने के प्रयास तेज कर दिए हैं.

सहयोगी बलों ने 2011 में अल-शबाब आतंकवादी समूह को मोगादिशु से बाहर खदेड़ दिया, लेकिन इस्लामी समूह अभी भी हमले करने, सरकारी प्रतिष्ठानों, होटलों, रेस्तरां और सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाने में सक्षम है.

बता दें कि इससे पहले भी सोमालिया की राष्ट्रीय सेना ने देश के दक्षिणी हिस्से में अल-शबाब के 23 आतंकवादियों को मार गिराया था और साथ ही सैनिकों ने इस सैन्य अभियान के दौरान अल-शबाब के तीन ठिकानों को नष्ट कर दिया है. मंत्रालय ने बताया था कि सैनिकों के तरफ से मारे गए 23 आतंकवादियों में दो कमांडर भी शामिल थे. 

राष्ट्रपति हसन शेख मोहम्मद ने 2022 में आतंकवादियों के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी और उसके बाद से सरकारी बलों ने अल-शबाब के खिलाफ हमले जारी रखे हैं. तो वहीं राष्ट्रपति ने कसम खाई है कि वे अल-शबाब आतंकवादियों को उनके गढ़ों से बाहर निकाल कर ही रहेगें. 

यह भी पढ़ें- 'अंतर्राष्ट्रीय कानून के पालन करना जरूरी', QUAD विदेश मंत्रियों के बयान में चीन पर परोक्ष हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में महंगाई के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी और लूटपाट
फ्रांस में महंगाई के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी और लूटपाट
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget