एक्सप्लोरर

दुखदः अमेरिका में 6 हफ्ते के शिशु की कोरोना वायरस से मौत

कनेक्टिकट के गवर्नर नेड लेमॉन्ट ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि कोविड-19 के कारण एक छह हफ्ते के नवजात शिशु की मौत हो गई है.

न्यूयॉर्कः अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण 6 हफ्ते के नवजात की मौत हो गई है. इस जानलेवा संक्रामक रोग के कारण जान गंवाने वाले लोगों में उसकी उम्र सबसे कम थी. अमेरिका में कनेक्टिकट के गवर्नर नेड लेमॉन्ट ने इस बारे में बुधवार को ट्विटर पर जानकारी दी और बताया कि छह हफ्ते के बच्चे की कोविड-19 के कारण मृत्यु हो गई है.

गवर्नर नेड लेमॉन्ट ने ट्वीट किया कि नवजात को पिछले हफ्ते अस्पताल में लाया गया था लेकिन वो होश में नहीं था और उसे बचाया नहीं जा सका. ट्वीट के मुताबिक गवर्नर ने बताया कि 6 हफ्ते के नवजात को पिछले हफ्ते अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बीती बुधवार की रात को जो रिपोर्ट आई उससे साफ हो गया कि नवजात कोरोना वायरस का पॉजिटिव था, कोविड-19 के कारण ही उसकी मौत हुई है.

उन्होंने कहा, ‘यह बहुत ही दुखदायी घटना है. हमारा मानना है कि यह कोविड-19 के कारण सबसे कम उम्र के बच्चे की मौत का मामला है.’

बता दें कि पिछले हफ्ते ही इलिनोइस के अधिकारियों ने बताया था कि वे एक साल से कम उम्र के बच्चे की मौत की जांच कर रहे हैं जो कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था. स्थानीय मीडिया के मुताबिक यह बच्चा नौ महीने का था.

तेजी से फैल रही इस महामारी से अमेरिका में कम से कम 5000 लोगों की मौत हो चुकी है. इसे उम्रदराज लोगों के लिए अधिक खतरनाक माना जा रहा है हालांकि अस्पतालों में युवा मरीज भी देखे जा रहे हैं. कनेक्टिकट की सीमा से लगते न्यूयॉर्क राज्य में कोविड-19 से करीब 2000 लोग जान गंवा चुके हैं.

न्यूयॉर्क, कनेक्टिकट और न्यू जर्सी के निवासियों को घरों में रहने का आदेश दिया गया है. तीनों राज्य से संक्रमण के 1,00,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं.

ये भी पढ़ें

दुनियाभर में कोरोना से 47 हजार से ज्यादा लोगों की मौत, इटली में भयानक स्थिति अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 5000 के पार, 24 घंटे में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Israel-Iran War Live: USS जेराल्ड आर फोर्ड में लगी आग, दुनिया में सबसे महंगा हुआ मिडिल ईस्ट का तेल, ईरान में 3 दिन के बच्चे की मौत
LIVE: USS जेराल्ड वॉरशिप में लगी आग, दुनिया में सबसे महंगा हुआ मिडिल ईस्ट का तेल, 3 दिन के ईरानी बच्चे की मौत
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
Pakistan Afghanistan War Live: काबुल में पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक, तालिबान बोला- बेगुनाह आम लोगों को मारा, PAK ने किया इनकार
Live: काबुल में पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक, तालिबान बोला- बेगुनाह आम लोगों को मारा, PAK ने किया इनकार
ट्रंप की धमकी नहीं आई काम, होर्मुज पर किसी ने नहीं दिया साथ, गुस्से में बोले- 'मुझे किसी की जरूरत नहीं'
ट्रंप की धमकी नहीं आई काम, होर्मुज पर किसी ने नहीं दिया साथ, गुस्से में बोले- 'मुझे किसी की जरूरत नहीं'

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
Haryana Politics: हरियाणा में इस फैसले ने बचा ली कांग्रेस की लाज, बड़ी मुश्किल से जीत पाए एक राज्यसभा सीट
हरियाणा में इस फैसले ने बचा ली कांग्रेस की लाज, बड़ी मुश्किल से जीत पाए एक राज्यसभा सीट
Iran-US War: '...तो वह सच्चा मुसलमान नहीं...',मुस्लिम देशों को ईरान ने भेजा ओपन लेटर, पैगंबर मोहम्मद का मैसेज भी दिया
'...तो वह सच्चा मुसलमान नहीं...',मुस्लिम देशों को ईरान ने भेजा ओपन लेटर, पैगंबर मोहम्मद का मैसेज भी दिया
IPL में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय दिग्गज शामिल, देखें टॉप 5
IPL में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय दिग्गज शामिल, देखें टॉप 5
'केक किधर है?', आलिया भट्ट को बर्थडे विश कर रहे पैप्स से रणबीर कपूर ने पूछा ऐसा सवाल, वीडियो वायरल
'केक किधर है?', आलिया भट्ट को बर्थडे विश कर रहे पैप्स से रणबीर ने पूछा ऐसा सवाल, वीडियो वायरल
400 अफगान लोगों का कातिल पाकिस्तान! तालिबान ने लगाया आरोप तो बोला- 'हमने अस्पताल पर...'
400 अफगान लोगों का कातिल पाकिस्तान! तालिबान ने लगाया आरोप तो बोला- 'हमने अस्पताल पर...'
मनाली टूर पर निकले 10वीं के बच्चों ने ट्रेन में लगाया कूड़े का अंबार, वीडियो देख आएगा गुस्सा
मनाली टूर पर निकले 10वीं के बच्चों ने ट्रेन में लगाया कूड़े का अंबार, वीडियो देख आएगा गुस्सा
Endometriosis Pregnancy: क्या है एंडोमेट्रियोसिस, जानें महिलाओं की फर्टिलिटी को कैसे प्रभावित करती है यह बीमारी?
क्या है एंडोमेट्रियोसिस, जानें महिलाओं की फर्टिलिटी को कैसे प्रभावित करती है यह बीमारी?
Embed widget