एक्सप्लोरर

Covid-19: वैक्सीनेशन को लेकर सिंगापुर ने उठाया ये कदम, टीका नहीं लेने वाले कर्मचारियों को चेताया

Covid-19 in Singapore: कोरोना के बढ़ते मामलों से चिंतित सिंगापुर ने उन सरकारी कर्मचारियों को बिना वेतन की छुट्टी पर भेजने की चेतावनी दी है, जो अर्हता रखने के बाद भी टीकाकरण से बचने की कोशिश करेंगे.

Covid-19 in Singapore: कोरोना संक्रमण के रोजाना आने वाले मामलों और मौतों की संख्या में बढ़ोतरी से चिंतित सिंगापुर ने उन सरकारी कर्मचारियों को बिना वेतन की छुट्टी पर भेजने की चेतावनी दी है, जो अर्हता रखने के बावजूद राष्ट्रव्यापी टीकाकरण से बचने की कोशिश करेंगे. सिंगापुर में बुधवार को कोविड-19 के 3,635 नए मामले आए, जिनमें से 409 संक्रमित डॉर्मेट्री में रह रहे थे और प्रवासी कामगार हैं. वहीं, इस अवधि में 12 संक्रमितों की मौत दर्ज की गई.

गौरतबल है कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने 23 अक्टूबर को घोषणा की थी कि जिन कर्मचारियों ने कोविड-19 से बचाव के लिए टीके की दोनों खुराक ले ली है या गत 270 दिनों में संक्रमण से उबरे हैं उन्हें एक जनवरी 2022 से अपने कार्यस्थल पर जाने की अनुमति दी जाएगी.

जनसेवा प्रकोष्ठ (पीडीएस) के प्रवक्ता ने 23 अक्टूबर की घोषणा के संदर्भ में कहा कि एक जनवरी से हम बिना टीका लगवाए अधिकारियों को घर से ही काम करने की यथासंभव अनुमति देंगे. अगर उनका काम इसकी मंजूरी देता है, लेकिन जो टीका लगवाने की अर्हता रखने के बावजूद टीकाकरण नहीं करवाएंगे उन्हें अंतिम विकल्प के तौर पर बिना वेतन छुट्टी पर भेजा जा सकता है.

वहीं, बीते दिनों सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने कोरोना वायरस के मामले को देखते हुए कहा था कि देश अनिश्चितकालीन लॉकडाउन में नहीं रह सकता है, जिससे जनजीवन ठहर जाए, हालांकि ऐसा भी नहीं होने दिया जा सकता कि हालात बेकाबू हो जाएं. 

गौरतलब है कि इन दिनों देश व दुनिया में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सतर्कता बरती जा रही है. वहीं, दुनिया के कई देशों में संक्रमण अब फिर से बेकाबू होता जा रहा है. हाल में चीन, रूस और ब्रिटेन में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. 

PM Modi Kedarnath Visit: कल पीएम जाएंगे केदारनाथ, दिवाली पर 8 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, ऐसी हैं तैयारियां

Bihar News: बिहार में 2 दिनों में 25 लोगों की संदिग्ध मौत, CM नीतीश कुमार बोले- ‘गड़बड़ चीज’ पीजिएगा तो यही सब न होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रूस-यूक्रेन के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
रूस-यूक्रेन के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
इमरान खान का आखिरी किला ढहा, खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार बर्खास्त, लगी इमरजेंसी
इमरान खान का आखिरी किला ढहा, खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार बर्खास्त, लगी इमरजेंसी
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget