एक्सप्लोरर

Shehbaz Sharif Address To Nation: 'डूबती कश्ती को तूफानों से बचाकर लाए हैं', शहबाज शरीफ का राष्ट्र के नाम विदाई भाषण, जानें और क्या बोले

Shehbaz Sharif Farewell Speech: शहबाज शरीफ ने रविवार (13 अगस्त) को देश के मुख्य कार्यकारी के रूप में राष्ट्र को अपना विदाई भाषण दिया. इस दौरान उन्होंने अपनी कई बातें पाक की आवाम के आगे रखीं.

Shehbaz Sharif Speech: पाकिस्तान के निवर्तमान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रविवार (13 अगस्त) को राष्ट्र के नाम संबोधन दिया. उन्होंने अपने विदाई भाषण की शुरुआत यह घोषणा करते हुए की कि वह अपनी सरकार के 16 महीने के कार्यकाल के समापन के बाद देश को चलाने की जिम्मेदारी एक कार्यवाहक सरकार (Caretaker Government) को सौंप रहे हैं. 

शाहबाज ने कहा, "हम संवैधानिक तरीकों से सत्ता में आए." उन्होंने कहा कि उनकी सरकार अपने कार्यकाल के अंत में संतुष्ट थी. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने दी गई शक्तियों का उपयोग करने में बेईमानी नहीं की है.

अंतरिम पीएम पद के लिए बलूचिस्तान अवामी पार्टी के सीनेटर अनवारुल हक काकर के चयन का जिक्र करते हुए उन्होंने उन्हें बधाई दी और कहा, “वह हमारे महान प्रांत बलूचिस्तान से हैं और मुझे यकीन है कि वह सुनिश्चित करेंगे कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव हो." 

अपने कार्यकाल को लेकर क्या बोले शहबाज शरीफ?

शहबाज शरीफ ने देश के मुख्य कार्यकारी की जिम्मेदारी निभाने के लिए उन पर भरोसा जताने के लिए राष्ट्र और अन्य दलों के नेताओं का भी आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा, ''यह हम पर ईश्वर की कृपा है कि उन्होंने हमें इतिहास के सबसे खराब आर्थिक, राजनीतिक और विदेश नीति संकटों से देश को बाहर निकालने की क्षमता और साहस दिया."

'डूबती कश्ती को तूफानों से बचाकर लाए'

शरीफ ने कहा, "समय और रिकॉर्ड इस बात के गवाह हैं कि हम डूबती कश्ती को तूफानों से बचाकर लाए हैं.'' अपनी सरकार के आखिरी दिनों में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ हुए बेलआउट ऋण समझौते के बारे में उन्होंने कहा कि इस करार से देश में आर्थिक स्थिरता आई है. इसके बाद शरीफ ने अपनी सरकार की उपलब्धियों और देश को प्रगति और वित्तीय स्वतंत्रता के पथ पर लाने वाले तरीकों के बारे में बताया.

ये भी पढ़ें: Priyanka Gandhi: क्या थी प्रियंका गांधी की वो पोस्ट जिस पर शुरू हुआ बवाल? 41 जिलों में हुई FIR, जानें अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
'इंतजार करो...', ईरान के निशाने पर ट्रंप फैमिली? धमकी भरा VIDEO जारी
'इंतजार करो...', ईरान के निशाने पर ट्रंप फैमिली? धमकी भरा VIDEO जारी
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
क्या लाखों भारतीयों को मिलेगा ग्रीन कार्ड? US में नया इमिग्रेशन बिल पेश
क्या लाखों भारतीयों को मिलेगा ग्रीन कार्ड? US में नया इमिग्रेशन बिल पेश

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget