एक्सप्लोरर

'सीमा और बच्चों को वापस भेजो', मोदी सरकार ने रद्द किया पाकिस्तानियों का वीजा तो बोला पहला पति गुलाम हैदर

Seema Haider Pakistani Husband Demand: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर भारत ने कठोर निर्णय लिए हैं. इनमें पाकिस्तानियों को उनके देश वापस भेजना भी शामिल है.

Pakistani Left India: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल, 2025 को हुए आतंकी हमले तुरंत बाद भारत ने पाकिस्तानियों को देश से बाहर जाने का आदेश दिया और वीजा खत्म कर दिया. इसके बाद से बॉर्डर के रास्ते उन्हें पाकिस्तान भेजा रहा है. इन सब के बीच पाकिस्तान से आई सीमा हैदर के पहले पति गुलाम हैदर ने मांग की है कि सीमा हैदर और उनके बच्चों को भी वापस भेज देना चाहिए.

फिलहाल सीमा हैदर अपने दूसरे पति सचिन मीना के साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहती हैं. पाकिस्तानी सीमा हैदर के पहले पति गुलाम हैदर ने एक बार फिर मांग की है कि उनके बच्चों को वापस पाकिस्तान भेजा जाए. गुलाम हैदर ने कहा कि भारत ने उन लोगों से वापस लौटने को कहा है जिनके पास वीजा था लेकिन अवैध रूप से सीमा में प्रवेश करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती.

‘बिना सबूत के पाकिस्तान पर आरोप लगाना ठीक नहीं’

हैदर ने कहा कि उनके बच्चे भी पाकिस्तानी हैं और उन्हें भी वापस भेजा जाना चाहिए. सीमा हैदर के पति ने पहलगाम हमले की निंदा की लेकिन कहा कि पाकिस्तान पर बिना किसी सबूत के आरोप लगाए जा रहे हैं. गुलाम हैदर ने अपने यूट्यूब चैनल पर 37 मिनट का एक वीडियो बनाया है. भारत सरकार के फैसले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "मोदी सरकार ने अब जो किया है, वह पाकिस्तानी नागरिकों को वापस जाने के लिए कहना है, जो दोनों देशों के बीच का मामला है. वे एक दूसरे के साथ नहीं मिलते. मैं मोदी जी और जयशंकर जी को बताना चाहूंगा कि सीमा हैदर भी अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से वहां घुस आई है. सीमा हैदर को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. चारों बच्चे निर्दोष हैं, वे पाकिस्तानी नागरिक हैं.”

‘मुझे भी दो भारत की नागरिकता’

गुलाम हैदर ने आगे कहा कि वर्किंग और बिजनेस वीजा पर भारत गए पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने के लिए कहा गया है लेकिन बिना वीजा के अवैध रूप से सीमा में प्रवेश करने वालों को रिहा किया जा रहा है. इससे यह संदेश जाएगा कि बिना वीजा के भारत में प्रवेश करना बेहतर है. अगर आप बिना वीजा के जाएंगे तो मीडिया आपसे बात करेगी और आपके साथ अच्छा व्यवहार किया जाएगा. गुलाम हैदर ने यह भी कहा है कि अगर उनके चारों बच्चों को भारतीय नागरिकता दी जानी है तो सबसे पहले बच्चों के पिता गुलाम हैदर को नागरिकता दी जानी चाहिए.

ये भी पढ़ें: PAK आर्मी चीफ असीम मुनीर के बाद बिलावल भुट्टो के परिवार ने छोड़ा पाकिस्तान, भागकर पहुंचे कनाडा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जो भी ट्रंप को मार देगा…’, ईरान समर्थित इराकी आतंकी संगठन ने 10 मिलियन डॉलर का किया ऐलान
‘जो भी ट्रंप को मार देगा…’, ईरान समर्थित इराकी आतंकी संगठन ने 10 मिलियन डॉलर का किया ऐलान
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
बांग्लादेश का दोहरा चेहरा उजागर! भारत का विरोध करते हुए म्यांमार सीमा पर लगाएगा कटीले तारों का बाड़
बांग्लादेश का दोहरा चरित्र! भारत का विरोध, म्यामांर सीमा पर खुद लगाने जा रहा 108KM लंबा कटीले तारों का बाड़
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget