एक्सप्लोरर

Saudi Visa Requirements: सऊदी अरब वर्क वीजा सिस्टम में फिर करेगा बड़ा बदलाव, भारतीयों के लिए बढ़ी मुश्किलें!

Saudi Work Visa System: सऊदी अरब की सरकार अपने वर्क वीजा सिस्टम में बड़ा बदलाव करेगी. इससे बहुत-से भारतीयों के लिए मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी. वहां हजारों भारतीय कामगार काम करते हैं.

Saudi Work Visa System Change: दुनिया के सबसे बड़े इस्‍लामिक मुल्‍क सऊदी अरब (Saudi Arabia) की हुकूमत अपने वर्क वीजा सिस्टम में बदलाव करने जा रही है. वहां जो नए वीजा नियम बनाए गए हैं, उससे भारतीयों को दिक्‍कतें उठानी पड़ सकती हैं. हजारों भारतीय अरब प्रायद्वीप में वर्क वीजा के माध्‍यम से वहां रहते हैं, और बहुत-से भारतीयों को वहां आए रोज आवागमन होता है.

सऊदी किंगडम के राजपत्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी सरकार ने कौशल आधारित भर्ती के लिए नए नियम पेश किए हैं. वहां मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय (MHRSD) ने कुछ क्षेत्रों में नई भर्तियों के लिए 3 स्किल-लेवल तैयार की हैं, ये बदलाव सऊदी मार्केट में कुशल श्रमिकों की पेशेवर क्षमता में सुधार के साथ-साथ उत्पादकता बढ़ाने और अयोग्य श्रमिकों के प्रवाह को कम करने के प्रयासों के चलते किए गए हैं. 

सऊदी कुशल श्रमिक वीजा (Saudi Skilled Worker Visa)

प्रस्तावित स्तरों को इस प्रकार बांटा किया गया है:

  1. हाई
  2. मीडियम 
  3. लो


Saudi Visa Requirements: सऊदी अरब वर्क वीजा सिस्टम में फिर करेगा बड़ा बदलाव, भारतीयों के लिए बढ़ी मुश्किलें!

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सऊदी सरकार ने कुशल श्रमिकों को बढ़ावा देने के लिए 3 कार्य पद्धतियों पर विचार किया और उनकी इंटरनेशनल ट्रेंड्स के साथ तुलना की. सऊदी अरब में भर्ती प्रणाली का विश्लेषण किए जाने के बाद आउटपुट में इस तरह बातें सामने आईं- 

  • कार्यान्वयन योजना
  • विस्तृत परियोजना चार्टर्स
  • ऑपरेशनल मॉडल 
  • परफॉर्मेंस इंडिकेटर्स
  • भर्ती प्रबंधन

इन सब पर सऊदी अरब नए नियमों के तहत वीजा जारी कर सकती है. इस साल की शुरुआत में, वहां के मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय ने अपने कौशल सत्यापन कार्यक्रम के पहले चरण का शुभारंभ किया था. जिसके तहत कुशल कामगारों की प्रैक्टिकल और लिखित परीक्षा कराई जाएगी, जिसके आधार पर वे सऊदी वर्क वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं.

प्रारंभिक चरण में कौशल परीक्षण के लिए प्लम्बर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, ऑटोमोबाइल इलेक्ट्रीशियन और रेफ्रिजरेशन/एयर कंडीशनिंग तकनीशियन सहित पांच व्यवसायों का चयन होगा. इस कार्यक्रम का पहला चरण पाकिस्तान, भारत और बांग्लादेश को ध्‍यान में रखकर शुरू किया गया.

यह कार्यक्रम यह सत्यापित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था कि मुल्‍क के सभी कुशल श्रमिकों के पास उस नौकरी की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आवश्यक कौशल है, जिसके लिए उन्हें भर्ती किया गया था.

यह भी पढ़ें: दुनिया की सबसे बड़ी साइबर क्राइम वेबसाइट सीज, जो एक डॉलर से कम खर्चे में देती थी बुरे कामों को अंजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: $18B का मेगा डील, Essar ग्रुप रचेगा अमेरिका में इतिहास, जानिए 5 बड़े मायने!
Explained: $18B का मेगा डील, Essar ग्रुप रचेगा अमेरिका में इतिहास, जानिए 5 बड़े मायने!
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
भारत समेत कौन-कौन से देश पहुंचे पाकिस्तान, SCO का प्लान क्या?
भारत समेत कौन-कौन से देश पहुंचे पाकिस्तान, SCO का प्लान क्या?
बांग्लादेश को PAK ने दिया धोखा, तारिक रहमान को शहबाज ने नहीं ले जाने दी ये खास चीज
बांग्लादेश को PAK ने दिया धोखा, तारिक रहमान को शहबाज ने नहीं ले जाने दी ये खास चीज

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget