एक्सप्लोरर

'हम से ज्यादा दुनिया को भुगतना पड़ेगा बैन का असर', अमेरिकी प्रतिबंधों पर रूस की ट्रंप को दो टूक

US Sanctions on Russia: चीन ने भी अमेरिका के इन नए प्रतिबंधों पर कड़ी आपत्ति जताई. बीजिंग ने कहा कि ये 'एकतरफा कदम हैं जिनका कोई अंतरराष्ट्रीय कानूनी आधार नहीं है.'

अमेरिका द्वारा रूस की दो सबसे बड़ी तेल कंपनियों रोसनेफ्ट (Rosneft) और लुकोइल (Lukoil) पर लगाए गए नए प्रतिबंधों के बाद रूस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने कहा कि ये कदम 'उल्टा असर' डालेंगे और वैश्विक अर्थव्यवस्था को रूस से ज्यादा नुकसान पहुंचाएंगे.

रूस की चेतावनी - 'प्रतिबंध बेअसर रहेंगे'
जाखारोवा ने कहा कि अमेरिका के ये दंडात्मक कदम रूस को उसके राष्ट्रीय हितों पर समझौता करने के लिए मजबूर नहीं कर पाएंगे. उन्होंने बताया कि रूस बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन यह बातचीत मीडिया बयानबाजी के बजाय कूटनीतिक माध्यमों से होनी चाहिए. उन्होंने कहा, 'यह कदम पूरी तरह से विपरीत प्रभाव डालने वाला है और यूक्रेन संघर्ष के समाधान की दिशा में किसी सार्थक वार्ता की संभावना को और कठिन बना देगा.' जाखारोवा ने यह भी कहा कि रूस ने पश्चिमी प्रतिबंधों के प्रति एक मजबूत प्रतिरोध क्षमता विकसित कर ली है और देश अपनी आर्थिक और ऊर्जा क्षमता को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ाता रहेगा.

चीन की भी अमेरिका को नसीहत
चीन ने भी गुरुवार को अमेरिका के इन नए प्रतिबंधों पर कड़ी आपत्ति जताई. बीजिंग ने कहा कि ये 'एकतरफा कदम हैं जिनका कोई अंतरराष्ट्रीय कानूनी आधार नहीं है.' चीन ने अमेरिका से कहा कि दबाव या जबरदस्ती की नीति के बजाय संवाद का रास्ता अपनाया जाए. चीन ने यूरोपीय संघ के हालिया प्रतिबंधों की भी आलोचना की, जिनमें कुछ चीनी कंपनियों पर रूस की मदद करने के आरोपों के आधार पर कार्रवाई की गई है. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ ने कहा, 'चीन न तो यूक्रेन संकट का निर्माता है, न ही उसका पक्षधर. हम उन सभी कदमों का विरोध करते हैं जो चीनी कंपनियों के वैध हितों को नुकसान पहुंचाते हैं.'

विश्लेषकों का मानना है कि रूस और चीन की यह संयुक्त प्रतिक्रिया अमेरिका के बढ़ते प्रतिबंधों के खिलाफ एक मजबूत मोर्चा तैयार कर सकती है. दोनों देश पहले ही डॉलर पर निर्भरता कम करने और वैकल्पिक व्यापार प्रणाली विकसित करने की दिशा में काम कर रहे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर रूस और चीन मिलकर ऊर्जा और व्यापार सहयोग को और मजबूत करते हैं, तो इससे पश्चिमी देशों की आर्थिक नीतियों पर असर पड़ सकता है और वैश्विक शक्ति संतुलन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के खिलाफ जंग में कूदेगा पाकिस्तान? हूतियों ने सऊदी पर दागी मिसाइल तो भड़का इस्लामाबाद, कहा- ये हमारी रेड लाइन
ईरान के खिलाफ जंग में कूदेगा PAK? हूतियों ने सऊदी पर दागी मिसाइल तो भड़का इस्लामाबाद, कहा- ये हमारी रेड लाइन
FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में नाम आते ही गिरफ्तारी, अमेरिका में दबोचा गया गैंगस्टर नीतीश कौशल
FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में नाम आते ही गिरफ्तारी, अमेरिका में दबोचा गया गैंगस्टर नीतीश कौशल
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget