एक्सप्लोरर

Salman Rushdie Health Update: सलमान रुश्दी का हेल्थ अपडेट जारी, वेंटिलेटर हटाया गया, जानें अब कैसी है हालत

Salman Rushdie Attacked: शनिवार को मतार ने अदालत में पेश होने के दौरान हत्या के प्रयास के आरोप स्वीकार नहीं किए और उसे जमानत देने से इनकार कर दिया गया.

Salman Rushdie Health Update: प्रख्यात लेखक सलमान रुश्दी (Salman Rushdie) अब जीवन रक्षक प्रणाली (Ventilator) पर नहीं हैं और बात भी कर रहे हैं. उन पर एक दिन पहले न्यूयॉर्क में हमला (Attack in New York) किया गया था. अमेरिकी प्राधिकारियों ने इस हमले को ‘लक्षित, बिना उकसावे का और पूर्व नियोजित’ बताया. मुंबई में जन्मे विवादास्पद लेखक रुश्दी को ‘द सैटेनिक वर्सेज’ (The Satanic Verses) लिखने के बाद वर्षों तक इस्लामी चरमपंथियों से मौत की धमकियों का सामना करना पड़ा था. उन्हें न्यूजर्सी के 24-वर्षीय निवासी हादी मतार (Hadi Matar) ने पश्चिमी न्यूयॉर्क राज्य में एक कार्यक्रम में चाकू मार दिया था.

चौटाउक्वा इंस्टीट्यूशन के अध्यक्ष माइकल हिल ने शनिवार रात को ट्वीट किया, ‘सलमान रुश्दी अब वेंटीलेटर पर नहीं हैं और बातचीत कर रहे हैं. सभी लोग दुआएं कर रहे हैं.’ रुश्दी के एजेंट एंड्रयू वायली ने भी अमेरिकी मीडिया में इस खबर की पुष्टि की. मतार द्वार चाकू घोंपे जाने के बाद रुश्दी (75) को वेंटीलेटर पर रखा गया था. इससे पहले शनिवार को मतार ने अदालत में पेश होने के दौरान हत्या के प्रयास के आरोप स्वीकार नहीं किए और उसे जमानत देने से इनकार कर दिया गया.

आरोपी मतार ने अदालत में आरोपों से किया इनकार
मतार पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया गया है,लेकिन उसने आरोप स्वीकार नहीं किए हैं. जिस वक्त उसे अदालत में पेश किया गया वह काली और सफेद धारियों का जम्पसूट पहने हुए था. चौटाउक्वा काउंटी के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी जैसन स्मिथ ने अदालत में रुश्दी की चोटों की जानकारी दी. लेखक को उनकी गर्दन के दाएं ओर चाकू लगने के तीन घाव, पेट में चाकू लगने के चार घाव, दायीं आंख और सीने पर घाव तथा दायीं जांघ पर घाव हुआ है.

32 साल की सजा हो सकती है मतार को
स्मिथ ने आरोप लगाया, ‘यह श्रीमान रुश्दी पर लक्षित, बिना उकसावे का और पूर्व नियोजित हमला था.’ मतार अगर इन आरोपों में दोषी पाया जाता है तो उसे 32 साल तक की जेल की सजा हो सकती है. दुनियाभर के नेता और साहित्य जगत के लोग इस हमले से स्तब्ध हैं तथा उन्होंने इसकी निंदा की है. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार को एक बयान में कहा कि वह और प्रथम महिला जिल बाइडन लेखक पर ‘विद्वेषपूर्ण’ हमले के बारे में जानकर ‘स्तब्ध और दुखी’ हैं.

रुश्दी की मानवता के प्रति गहरी समझः बाइडेन
बाइडन ने कहा, ‘सलमान रुश्दी मानवता के प्रति अपनी गहरी समझ, कहानी बयां करने की अपनी बेजोड़ कला, निर्भीकता, जरूरी चीजों के लिए खड़े होने और सार्वभौमिक आदर्शों के लिए जाने जाते हैं . उनमें बिना डर के अपने विचारों को साझा करने की शक्ति है. ये गुण किसी भी स्वतंत्र एवं मुक्त समाज की नींव हैं. आज हम रुश्दी तथा अभिव्यक्ति की आजादी के लिए खड़े सभी लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए अमेरिकी मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुन: दोहराते हैं.’

दुनिया भर के लोग उनके स्वास्थ्य की दुआ कर रहेः बाइडेन
उन्होंने कहा, ‘हम सभी अमेरिकियों और दुनियाभर में लोगों के साथ उनके स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं. मैं प्राथमिक चिकित्सा कर्मियों और बहादुर लोगों का आभारी हूं, जो रुश्दी की मदद करने और हमलावर को काबू में करने के लिए तुरंत हरकत में आए.’ संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि वह रुश्दी पर हमले के बारे में जानकार ‘स्तब्ध’ हैं. उनके प्रवक्ता ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘महासचिव प्रख्यात उपन्यासकार सलमान रुश्दी पर हमले के बारे में जानकार स्तब्ध हैं. हिंसा किसी भी रूप में बोले या लिखे गए शब्दों का जवाब नहीं है.’

नियोजित हमले में रुश्दी पर 10 बार वार किया गया
ईरान के दिवंगत नेता अयातुल्ला रुहल्ला खमेनी (Ayatollah Ruhalla Khamenei) ने रुश्दी की किताब ‘द सैटनिक वर्सेज’ (The Satanic Verses) के लिए उनकी मौत का आह्वान करते हुए 1989 में एक फतवा जारी किया था, जिसके बाद रुश्दी वर्षों तक पुलिस सुरक्षा में रहे. ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ (The New York Times) में प्रकाशित एक खबर में कहा गया है कि अभियोजकों के अनुसार, रुश्दी पर तकरीबन 10 वार किए गए. रुश्दी पर हमला पूर्व नियोजित था. मतार हमला करने के लिए बस से यात्रा करके आया था तथा उसने कार्यक्रम का पास खरीदा था.

यह भी पढ़ेंः

Salman Rushdie Attacked: लेखक सलमान रुश्दी पर न्यूयॉर्क में जानलेवा हमला, कार्यक्रम के दौरान चाकू से गर्दन पर किए वार

Salman Rushdie Biography: कौन हैं सलमान रुश्दी, जिन पर न्यूयॉर्क में चाकू से हुआ हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget