एक्सप्लोरर

Pakistan News: जयशंकर के कश्मीर पर किस बयान से मचा घमासान? तुरंत शांति का राग अलापने लगा पाकिस्तान

Pakistan on Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच का विवाद सात दशक पुराना है. आज भी इस मुद्दे पर दोनों देशों के बीच टकराव होता रहता है.

Pakistan on S Jaishankar Statement: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कुछ दिन पहले जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान को लेकर एक बयान दिया. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 अपना काम कर चुका है. पाकिस्तान के साथ बातचीत का समय भी खत्म हो गया है. जयशंकर के इस बयान से पड़ोसी मुल्क में खलबली मच गई है. पाकिस्तान ने बयान जारी किया है और एक बार फिर से कश्मीरी लोगों का रहनुमा बनने की कोशिश की है. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि उसने शांति की बात भी की है.

एस जयशंकर ने एक कार्यक्रम में कहा, "मुझे लगता है कि पाकिस्तान के साथ बिना रुकावट बातचीत का युग खत्म हो गया है. एक्शन के परिणाम होते हैं. जहां तक जम्मू-कश्मीर का सवाल है, मुझे लगता है कि आर्टिकल 370 ने काम कर दिया है." उन्होंने कहा, "आज मुद्दा यह है कि हम पाकिस्तान के साथ किस तरह के रिश्ते पर विचार कर सकते हैं. मैं कहना चाहूंगा कि हम लोग निष्क्रिय नहीं हैं. भले ही घटनाएं सकारात्मक या नकारात्मक दिशा लेती हों, किसी भी तरह से हम प्रतिक्रिया देंगे."

जम्मू-कश्मीर विवाद का समाधान शांति के लिए जरूरी: पाकिस्तान

विदेश मंत्री के इस बयान के बाद पाकिस्तान में हलचल बढ़ गई है. पाकिस्तानी अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने रविवार (1 सितंबर) को एक बयान में कहा, "जम्मू-कश्मीर विवाद एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विवाद है, जिसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों और कश्मीरी लोगों की इच्छाओं के अनुसार हल किया जाना चाहिए. इस अनसुलझे संघर्ष का समाधान दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता के लिए जरूरी है."

एकतरफा नहीं निकलेगा कश्मीर का हल: पाकिस्तान

मुमताज जहरा बलूच ने इस धारणा को सिरे से खारिज कर दिया कि जम्मू-कश्मीर विवाद को एकतरफा सुलझाया गया है या किया जा सकता है. उन्होंने कहा, "इस तरह के दावे न केवल भ्रामक हैं, बल्कि खतरनाक रूप से भ्रमित करने वाले हैं, क्योंकि वे जमीनी हकीकतों की साफ तौर पर अनदेखी करते हैं. जम्मू-कश्मीर में भारत की एकतरफा कार्रवाई इस वास्तविकता को नहीं बदल सकती है और न ही बदलेगी."

शांति का राग अलापने लगा पाकिस्तान

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता बलोच ने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान कूटनीति और बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन वह किसी भी शत्रुतापूर्ण कार्रवाई का जवाब देगा. उन्होंने कहा, "दक्षिण एशिया में सच्ची शांति और स्थिरता केवल यूएनएससी के प्रस्तावों और कश्मीरी लोगों के अधिकारों के अनुसार समझौते के माध्यम से हासिल की जा सकती है." पाकिस्तान ने कश्मीर के उचित समाधान के लिए सार्थक बातचीत में शामिल होने की गुजारिश की. 

यह भी पढ़ें: जयशंकर के जम्मू-कश्मीर वाले बयान पर कमर चीमा ने पाकिस्तान को दिखाया आईना, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran US War: ऐसी ताकत से मारेंगे..., यूएस पर पलटवार की ईरान ने दी धमकी तो एक्शन में आए नेतन्याहू
ऐसी ताकत से मारेंगे..., यूएस पर पलटवार की ईरान ने दी धमकी तो एक्शन में आए नेतन्याहू
ब्रूसेल्स कंस्ट्रक्शन साइट पर लगी आग में कई लोगों की मौत, लापता लोगों की जारी तलाश
ब्रूसेल्स कंस्ट्रक्शन साइट पर लगी आग में कई लोगों की मौत, लापता लोगों की जारी तलाश
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
ईरान वॉर के बीच यूएई ने निकाला होर्मुज का जबरदस्त तोड़, 18 महीने में बनकर होगा तैयार, भारत को क्या फायदा?
ईरान वॉर के बीच UAE ने निकाला होर्मुज का तोड़, 18 महीने में बनकर होगा तैयार, भारत को क्या फायदा?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget