एक्सप्लोरर

Coronavirus Vaccine: रूस ने तैयार की कोरोना वैक्सीन, राष्ट्रपति पुतिन की बेटी को दिया गया टीका

Russian Vaccine: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कोरोना वैक्सीन बनाए जाने को लेकर दावा किया है.

मॉस्को: कोरोना वैक्सीन की दिशा में रूस को बड़ी कामयाबी मिली है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि उनके वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस की वैक्सीन तैयार कर ली है. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस वैक्सीन को उपयोग के लिए पंजीकृत किया गया है और उनकी बेटी को टीका लगाया गया है.

न्यूज़ एजेंसी एपी के मुताबिक, मंगलवार को एक सरकारी अधिकारियों की बैठक में पुतिन ने कहा कि वैक्सीन परीक्षण के दौरान ठीक साबित हुई है, जो कोरोना वायरस से स्थायी प्रतिरक्षा प्रदान करती है.

पुतिन ने जोर दिया कि टीका आवश्यक परीक्षणों से गुजरा है. उन्होंने कहा कि उनकी दो बेटियों में से एक को वैक्सीन का टीका दिया गया है और वह अच्छा महसूस कर रही हैं.

राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, "यह वैक्सीन इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और मैं यह दोहरा रहा हूं कि यह सभी सुरक्षा मानकों पर खरा उतरा है." रूसी अधिकारियों का कहना है कि चिकित्सा कर्मचारी, शिक्षक और अन्य को सबसे पहले टीका लगाए जाएंगे.

दरअसल, कई वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि रूस वैक्सीन को लेकर जल्दबादी कर रहा है. तीसरे चरण के परीक्षण से पहले टीके का पंजीकरण करने के निर्णय पर सवाल उठा रहे हैं. किसी भी टीके का तीसरे चरण का परीक्षण आम तौर पर हजारों लोगों पर महीनों तक चलता है.

बता दें कि दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर दो करोड़ हो गए हैं. संक्रमण के कुल मामलों के करीब दो-तिहाई मामले अमेरिका, भारत और ब्राजील में हैं. स्वास्थ्य अधिकारियों का मानना है कि सीमित जांच और कम से कम 40 प्रतिशत लोगों में कोविड-19 का कोई लक्षण ना होने की वजह से वास्तविक आंकड़ा इससे कई अधिक होने की आशंका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
Embed widget