एक्सप्लोरर

Russia: पुतिन की अमेरिका को धमकी, एटमी हमले के साथ 3 लाख सैनिकों को जंग के लिए तैयार होने का आदेश

Russia News: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने कहा कि वह अपने क्षेत्र की रक्षा के लिए हर जरूरी संसाधनों का इस्तेमाल करेंगे. इस ऐलान को युद्ध की तैयारियों के तौर पर देखा जा रहा है.

Vladimir Putin News: पश्चिमी देशों से तनाव के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने बुधवार को आंशिक सैन्य लामबंदी (Partial Military Mobilization) का आदेश जारी कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने पश्चिमी देशों खासतौर पर अमेरिका को कड़ी चेतावनी भी दी है. पुतिन ने कहा कि देश में अब 3,00,000 रिजर्व सैनिकों को तैनात किया जाएगा. 

पुतिन ने इस दौरान कहा कि पश्चिम ने सीमा पार कर दी है. पश्चिम रूस को कमजोर करने, विभाजित करने और नष्ट करने की कोशिश कर रहा है. पुतिन ने कहा कि यूक्रेन के लुहांस्क पीपुल्स रिपब्लिक (LPR) को मुक्त करा लिया गया है और डोनेत्स्क पीपुल्स रिपब्लिक डीपीआर (DPR) को भी आंशिक रूप से मुक्त करा लिया गया है. 

दरअसल, यूक्रेन के दो शहरों डोनेत्स्क और लुहांस्क को रूस का हिस्सा बनाने को लेकर योजना जारी है. माना जा रहा है कि इसके लिए 23 सितंबर से वोटिंग होगी. डोनेत्स्क और लुहांस्क, यूक्रेन के जिस डोनबास प्रांत का हिस्सा हैं वह रूस और यूक्रेन के बीच तनाव का सबसे बड़ा कारण रहा है. 

'एटमी चेतावनी कोई ड्रामा नहीं' 

पुतिन ने अमेरिका समेत पश्चिमी देशों को धमकी देते हुए कहा कि न्यूक्लियर अटैक (Nuclear Attack) की चेतावनी को हल्के में न लिया जाए. उन्होंने कहा एटमी चेतावनी कोई ड्रामा नहीं है. रूस पर खतरा नजर आया तो एटमी हमला करने से पीछे नहीं हटेंगे. 

'देश की रक्षा के लिए उठाया यह कदम'
 
पुतिन ने कहा मातृभूमि और इसकी संप्रभुता की रक्षा के लिए, वह आंशिक लामबंदी पर जनरल स्टाफ के फैसले का समर्थन करना जरूरी समझते हैं. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पश्चिम (अमेरका-यूरोप) ने सीमा पार कर ली है. पश्चिम रूस को कमजोर करने, विभाजित करने और नष्ट करने के प्रयास कर रहा है. पुतिन ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर क्षेत्रीय अखंडता को खतरा पैदा हुआ तो रूस सभी उपलब्ध साधनों का इस्तेमाल करेगा. 

राष्ट्रपति के इस ऐलान को युद्ध की तैयारियों से देखा जा रहा है. इस ऐलान के बाद रूसी व्यवसायों और नागरिकों को युद्ध के प्रयास में अधिक योगदान देना होगा. पुतिन ने आंशिक सैन्य लामबंदी के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और बुधवार से यह लागू हो रहा है. 

ये भी पढ़ें: 

फारूक अब्दुल्ला बोले- मैं भी भजन गाता हूं, अजमेर दरगाह जाने से हिंदू...'' महबूबा मुफ्ती के बयान से नेशनल कॉन्फ्रेंस का यू-टर्न!

Defence News: देश के दुश्मनों की उड़ेगी नींद, 'प्रोजेक्ट चीता' के तहत अपग्रेड होकर Heron Drones बनेंगे और घातक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने लिंडसे को मारा? ट्रंप के करीबी की मौत के तुरंत बाद जारी की डरावनी फोटो, अगला टारगेट कौन
ईरान ने लिंडसे को मारा? ट्रंप के करीबी की मौत के तुरंत बाद जारी की डरावनी फोटो, अगला टारगेट कौन
ईरान की हिट लिस्ट में ट्रंप से मेलोनी तक इन नेताओं के नाम? ईरानी मीडिया ने छापी 'मोस्ट वॉन्टेड' नेताओं की सूची
ईरान की हिट लिस्ट में ट्रंप से मेलोनी तक इन नेताओं के नाम? ईरानी मीडिया ने छापी 'मोस्ट वॉन्टेड' नेताओं की सूची
ग्राहम लिंडसे के निधन पर आया US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'वो उन लोगों में से थे जो...'
ग्राहम लिंडसे के निधन पर आया US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'वो उन लोगों में से थे जो...'
अमेरिकी हमलों के बीच ट्रंप पर भड़के ईरानी स्पीकर गालिबाफ, बोले - 'एकतरफा ज्ञापन समझौता...'
अमेरिकी हमलों के बीच ट्रंप पर भड़के ईरानी स्पीकर गालिबाफ, बोले - 'एकतरफा ज्ञापन समझौता...'

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget