एक्सप्लोरर

रूसी नागरिक ने अमेरिकी कंप्यूटर सिस्टम हैक कर कमाए 82 मिलियन डॉलर, अमेरिका ने धोखाधड़ी के आरोप में किया डिपोर्ट

Hacks of US Computer Networks: रूसी आरोपियों ने Tesla, Snap Inc., Roku, Nielsen, Kohl's सहित कई अमेरिकी कंपनियों का कंप्यूटर सिस्टम हैक कर लिया और अहम जानकारियों को चुरा लिया.

Russian News: अमेरिका ने रूस के एक व्यक्ति पर अमेरिकी नेटवर्क को हैक करने, अंदरूनी जानकारी चुराने और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. आरोप है कि रूसी शख्स ने अमेरिकी निवेशकों को 82 मिलियन डॉलर की चपत लगाई. अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, कंप्यूटर नेटवर्क हैक करने के दौरान चोरी की गई जानकारी का इस्तेमाल करके कंपनियों के शेयरों का अवैध तरीके से व्यापार किया और लाखों मिलियन अमेरिकी डॉलर कमाए. इन्हीं आरोपों का जवाब देने के लिए अमेरिका ने उस रूसी व्यक्ति को प्रत्यर्पित किया है.

अमेरिकी अटॉर्नी नथानिएल मेंडेल ने कहा, 41 साल के व्लादिस्लाव क्लाइशिन को 21 मार्च को स्विट्जरलैंड के सायन में गिरफ्तार किया गया था और 18 दिसंबर को अमेरिका में प्रत्यर्पित किया गया.  उसने 2018 से 2020 तक इस तरीके से कुल 82 मिलियन अमरीकी डॉलर कमाए. 

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि अन्य चार संदिग्ध अभी भी फरार हैं. उनमें से एक रूसी मुख्य खुफिया निदेशालय में एक पूर्व अधिकारी है, जिसे GRU के रूप में जाना जाता है, जिसे पहले जुलाई 2018 में 2016 के अमेरिकी चुनावों में हस्तक्षेप करने के रूसी प्रयास में कथित भूमिका के लिए आरोपित किया गया था.

कैसे की गई धोखाधड़ी
मामले में FBI के एक हलफनामे के अनुसार, आरोपियों ने टेस्ला, स्नैप इंक, रोकू, नीलसन और कोहल सहित कई नामचीन अमेरिकी कंपनियों की कमाई से संबंधित फाइलों को सार्वजनिक करने से पहले एक्सेस किया. कई मौकों पर हैकर्स ने मैसाचुसेट्स में स्थित कंप्यूटर सर्वर का इस्तेमाल किया.

आरोपी समय से पहले कंपनी की वित्तीय जानकारी हासिल करके ब्रोकरेज अकाउंट के जरिए शेयरों की खरीद-फरोख करते थे. यदि कोई कंपनी पॉजिटिव वित्तीय परिणाम जारी करने वाली थी, तो वे उस कंपनी के शेयर खरीद लेते थे और यदि कोई कंपनी खराब परिणामों की रिपोर्ट देने वाली थी, तो वे शेयर बेच देते थे. उन्होंने कंप्यूटर नेटवर्क हैक करके कर्मचारियों के नाम और उनका पासवर्ड हासिल कर लिया था. इसके बाद वे कर्मचारियों के रूप में खुद को गलत तरीके से पेश करते थे और अपनी गतिविधियों को छिपाने के लिए विभिन्न तरीकों का भी इस्तेमाल करते थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान
हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान
PoK के लोगों पर PAK आर्मी का कहर, 50 से ज्यादा की मौत का दावा
PoK के लोगों पर PAK आर्मी का कहर, 50 से ज्यादा की मौत का दावा
ईरान में तबाही का मास्टर प्लान! ट्रंप ने अमेरिकी सेना को क्या दिया आदेश?
ईरान में तबाही का मास्टर प्लान! ट्रंप ने अमेरिकी सेना को क्या दिया आदेश?

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget