एक्सप्लोरर

Russia: रूस में विस्फोटक से भरी ट्रेन हादसे का शिकार, जोरदार ब्लास्ट के बाद एक दूसरे से चिपक गए डिब्बे

Russian Freight Train: सोमवार को रूस में एक मालगाड़ी हादसे का शिकार हो गई. यह हादसा एक ब्लास्ट के बाद हुआ. मालगाड़ी में विस्फोटक सामान भरे हुए थे. हादसा यूक्रेन सीमा के करीब हुआ है.

Russia: रूस में सोमवार को यूक्रेन की सीमा के करीब एक ट्रेन हादसे का शिकार हो गई. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसा ब्रांस्क के पश्चिमी क्षेत्र में हुआ. यहां मालगाड़ी एक विस्फोट के बाद पटरी से उतर गई. मालगाड़ी में विस्फोटक उपकरण लदे हुए थे. घटना की पुष्टि ब्रांस्क के गवर्नर अलेक्जेंडर बोगोमाज़ ने खुद की है. 

अलेक्जेंडर बोगोमाज़ ने टेलीग्राम पर कहा कि एक अज्ञात विस्फोटक उपकरण में विस्फोट हुआ, जिसके परिणामस्वरूप मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया. रूसी रेलवे ने कहा कि यह घटना भारतीय समयनुसार दोपहर 12:47 मिनट पर हुई. एक्सीडेंट के बाद ट्रेन के इंजन में आग लग गई और सात डिब्बे पटरी से उतर गए.

 यूक्रेन और बेलारूस की सीमा पर हुआ हादसा 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेन जहां हादसे का शिकार हुई वह क्षेत्र यूक्रेन और बेलारूस की सीमाओं पर है. इस ट्रेन एक्सीडेंट में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. गवर्नर के अनुसार, ट्रेन कथित तौर पर तेल उत्पाद और लकड़ी ले जा रही थी. 

बोगोमाज़ ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा कि ब्रांस्क-उनेचा रेलवे लाइन पर एक अज्ञात विस्फोटक उपकरण में विस्फोट हो गया, जिससे मालगाड़ी पटरी से उतर गई. हादसे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें दिखाया गया है कि ट्रेन के डिब्बे एक दूसरे से चिपक गए हैं. साथ ही चारो तरफ धुआं-धुआं नजर आ रहा है. इससे पहले शनिवार को बोगोमाज़ ने कहा था कि यूक्रेन के साथ रूस की सीमा के करीब सुज़ेमका गांव में चार लोगों की मौत हो गई हैं. ये मौत यूक्रेन की तरफ से हुई गोलीबारी में हुई है. 

14 महीनों से जारी है जंग 

गौरतलब है कि पिछले 14 महीनों से रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष जारी है. अब रूस और आक्रामक तरीके से मैदान में उतरा है. बीते साल 24 फरवरी को दोनों देशों के बीच जंग शुरू हुई थी. तब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसे 'सैन्य अभियान' बताया था.

ये भी पढ़ें: Pakistan: बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना ने कब्जे में लिए 76 स्कूल, बना डाला इन्हें सैन्य चौकियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: 'किंगमेकर' की भूमिका में 52 लाख भारतीय-अमेरिकी मतदाता, क्या ट्रंप को देंगे झटका
Explained: 'किंगमेकर' की भूमिका में 52 लाख भारतीय-अमेरिकी मतदाता, क्या ट्रंप को देंगे झटका
ईरान को अमेरिका की दो टूक, जेडी वेंस बोले- 'वादों से नहीं बनेगी बात, पहले...'
ईरान को अमेरिका की दो टूक, जेडी वेंस बोले- 'वादों से नहीं बनेगी बात, पहले...'
Explained: इस देश में लगी स्मार्ट चश्मा पहनने पर रोक, क्या भारत को भी है सख्त कानून की जरूरत?
Explained: इस देश में लगी स्मार्ट चश्मा पहनने पर रोक, क्या भारत को भी है सख्त कानून की जरूरत?
डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के बवाल के बीच किया बड़ा दावा, बोले- 'इस्लाम...'
डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के बवाल के बीच किया बड़ा दावा, बोले- 'इस्लाम...'

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन के सांसदों को खरगे ने लंच पर बुलाया, मेन्यू में होगा साउथ इंडियन फूड
INDIA गठबंधन के सांसदों को खरगे ने लंच पर बुलाया, मेन्यू में होगा साउथ इंडियन फूड
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
BCCI का एलान, स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान, नए उपकप्तान के नाम का भी एलान
BCCI का एलान, स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान, नए उपकप्तान के नाम का भी एलान
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
राहुल के प्रोटेस्ट के बाद EC का बड़ा फैसला, ज्ञानेश कुमार का इस राज्य का दौरा स्थगित
राहुल के प्रोटेस्ट के बाद EC का बड़ा फैसला, ज्ञानेश कुमार का इस राज्य का दौरा स्थगित
Inverter Problems: कहीं खराब तो नहीं हो रहा इन्वर्टर? आवाज आते ही समझें खतरे का संकेत
कहीं खराब तो नहीं हो रहा इन्वर्टर? आवाज आते ही समझें खतरे का संकेत
Embed widget