एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War: बेलगोरोड में हुए यूक्रेनी हमले पर बोला रूसी विदेश मंत्रालय, पश्चिमी देशों को लिया आड़े हाथ, 5 लोगों की हुई थी मौत

Russia-Ukraine War: रूस के बेलगोरोड में हुए यूक्रेनी हमले के बाद रूसी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है. इस हमले में 5 लोगों की मौत और 46 लोग घायल हो गए थे. 

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच करीब ढाई साल से युद्ध जारी है. इस दौरान रूसी सेना ने यूक्रेन के अंदर भारी तबाही मचाई. इसके बावजूद पश्चिमी सहयोग के दमपर आज भी यूक्रेन चट्टान की तरह रूस के सामने खड़ा है. बीते कुछ दिनों में यूक्रेनी सेना रूस पर भारी पड़ती दिख रही है. कई इलाकों को यूक्रेन की सेना ने खाली करा लिया है, साथ ही रूसी सैनिकों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया है. 30 अगस्त को यूक्रेनी फौज ने रूस के बेलगोरोड इलाके पर हमला कर दिया था, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी, साथ ही 46 लोग घायल हुए थे. इस मसले को लेकर अब रूस विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है. 

रूसी विदेश मंत्रालय ने यूक्रेनी हमले को आतंकवादी हमला बताते हुए कहा- जेंलेंस्की का न्यो-नाजी जुंटा रूस में नागरिकों को आतंकित करना जारी रखा है. 30 अगस्त की शाम को इसके लड़ाकों ने मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर का उपयोग करके बेलगोरोड और उसके उपनगरों पर एक और अपराध को अंजाम दिया. इस बर्बर हमले में पांच नागरिकों की मौत हो गई और सात नाबालिगों सहित 46 लोग घायल हो गए. एक बच्चे की हालत गंभीर है और उसकी सर्जरी भी हो चुकी है. दो वयस्क मरीज चिकित्सा उपचार के लिए मास्को जा रहे हैं. हमले में आवासीय इमारतें और अन्य नागरिक स्थल क्षतिग्रस्त हो गए हैं.

पश्चिमी देशों पर रूस का आरोप
बेलगोरोड पर यूक्रेनी सशस्त्र बलों के हमले को रूस की जांच समिति आतंकवादी हमले के तौर पर देख रही है. जांच समिति हमले की परिस्थितियों के बारे में जानकारी जुटा रही है. रूस ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह आतंकवादी हमला लोगों में डर पैदा करने के लिये किया गया था. इसकी योजना पहले ही बनाई जा चुकी थी. पश्चिमी देशों पर हमला बोलते हुए रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि वे नाजियों का समर्थन करते हैं और उनके खूनी अत्याचारों पर आंखें मूंद लेते हैं. इस तरह के हत्यारों को घातक हथियार भी मुहैया कराते हैं.

रूस ने कहा कि नाटो निर्मित मिसाइलों ने बेलगोरोड क्षेत्र में तबाही मचाई है. इस हमले में वेम्पायर मिसाइल का प्रयोग बताया जा रहा है. रूस ने पश्चिमी देशों को लताड़ लगाते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय संरचनाओं को इस आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करनी चाहिए. 

रूस के इन क्षेत्रों में यूक्रेन ने किया हमला
रूस ने कहा कि इस तरह के हमले पर चुप रहना, उनके समर्थन के समान है. इस बयान में रूस ने नाटो देशों और कीव सरकार की कड़ी निंदा की है, साथ ही दुनिया से अपील की है कि इन देशों से दूरी बना लेना चाहिए. रूस ने बताया कि यूक्रेन ने डोनबास, बेलगोरोड, कुर्स्क, खेरसॉन और ज़ापोरोज़े क्षेत्रों, क्रीमिया और अन्य रूसी क्षेत्रों में हमले किए हैं. इन इलाकों में आवासीय घरों को निशाना बनाया गया है. रूस ने कहा कि इस तरह के किसी भी हमले का रूसी सैनिक जवाब देने के लिए हमेशा तैयार हैं. 

यह भी पढ़ेंः Israel Hamas War : गाजा पट्टी पर मिले 6 शव तो भड़क गया इजरायल, नेतन्याहू के खिलाफ 5 लाख लोग सड़कों पर उतरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
'ये काम मैं भारत के साथ...' अमेरिका को तगड़ा जवाब देने के लिए नेतन्याहू ने क्यों दिया ये बड़ा बयान?
'ये काम मैं भारत के साथ...' अमेरिका को तगड़ा जवाब देने के लिए नेतन्याहू ने क्यों दिया ये बड़ा बयान?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या का प्लान! इजरायल ने खुफिया इंटेल देकर अमेरिका को भड़काया, ईरान पर दोबारा अटैक की इनसाइड स्टोरी
ट्रंप की हत्या का प्लान! इजरायल ने खुफिया इंटेल देकर US को भड़काया, ईरान पर दोबारा अटैक की इनसाइड स्टोरी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget