एक्सप्लोरर

Marina Yankina: जानें कौन है पुतिन की करीबी मरीना यांकिना, 16वीं मंजिल से गिरकर हुई मौत, रूस में मची है हलचल

Russian Official: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के दौरान मरने वाले कई रूसियों में मरीना यांकिना का नया नाम जुड़ चुका हैं. उनकी मौत मेजर जनरल व्लादिमीर मकारोव के बाद हुई है, जो एक रूसी जनरल थे.

Russian Defence Official: रूस (Russia) के सेंट पीटर्सबर्ग में एक बहुमंजिला इमारत की 16वीं मंजिल से गिरकर रूसी रक्षा अधिकारी की मौत हो गई है. डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक रूसी रक्षा मंत्रालय के वित्तीय सहायता विभाग का नेतृत्व करने वाली मरीना यांकिना (Marina Yankina) की बॉडी को सेंट पीटर्सबर्ग की सड़क पर एक राहगीर ने देखा था. 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन में रूस की आर्मी के लिए फाइनेंस डिपार्टमेंट में मरीना यांकिना प्रमुख थीं. द डेलीमेल की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी जांच समिति और पश्चिमी सैन्य जिले 'फोंटांका' की प्रेस सेवा ने उनकी मौत की पुष्टि की है और उसके रहस्यमय ढंग से गिरने के संबंध में जांच शुरू कर दी है.

मरने से पहले पति को किया फोन

मरीना यांकिना का पर्सनल सामान बहुमंजिला इमारत की 16वीं मंजिल पर पाया गया. मीडिया आउटलेट मैश ऑन मोइका का हवाला देते हुए, मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि यांकिना ने पहले अपने पति को फोन किया और उन्हें सूचित किया कि वह क्या करने का इरादा कर रही हैं. साथ ही उन्होंने पुलिस को फोन करने के लिए भी कहा. कॉल के कुछ मिनट बाद, वह मृत पाई गई. वेस्टर्न आर्मी एरिया में शामिल होने से पहले, यांकिना ने फेडरल टैक्स सर्विस में काम किया था और सेंट पीटर्सबर्ग की प्रॉपर्टी रिलेटेड कमिटी के उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया. ऐसा माना जाता है कि 24 फरवरी को रूस की तरफ से शुरू किए गए युद्ध के लिए फंडिंग को मजबूत करने के प्रयासों के केंद्र में वह मौजूद रही हैं.

पहले भी हो चुकी है कई की मौत

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के दौरान मरने वाले कई रूसियों में मरीना यांकिना का नया नाम जुड़ चुका है. उसकी मौत मेजर जनरल व्लादिमीर मकारोव के बाद हुई है, जो एक रूसी जनरल थे. उन्हें हाल ही में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से सेना से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. इसके कुछ दिनों के बाद वह संदिग्ध हालात में मृत पाए गए थे.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 26 दिसंबर को रूसी ड्यूमा के डिप्टी पावेल एंटोनोव की होटल की खिड़की से गिरने के बाद भारत में मौत हो गई थी. डेलीमेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक रूसी ग्राउंड फोर्स के पूर्व प्रमुख अलेक्सी मैस्लोव की 25 दिसंबर को हॉस्पिटल में मौत हो गई थी, जबकि अलेक्सांद्र बुजाकोव, जिन्होंने एक दशक तक रूस के 'एडमिरल्टी शिपयार्ड' के प्रमुख के रूप में काम किया था. उनकी मौत 24 दिसंबर को हो गई थी.

ये भी पढ़ें:जब अकाल के वक्त यहां के लोगों ने खाना शुरू कर दिया था इंसानी मांस, पढ़िए ये कहां की बात है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget