एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: पहली बार 25 दिसंबर को क्रिसमस मना रहे यूक्रेन को रूस ने दिया गहरा जख्म, गोलीबारी में पांच की मौत

Attacks On Ukraine On Christmas: 1917 के बाद आज पहली बार यूक्रेन क्रिसमस मना रहा है. इस बीच रूस ने यूक्रेन को गहरा जख्म दिया है. दरअसल, रूसी गोलाबारी में पांच लोगों की मौत हो गई है.

Russia Ukraine War: यूक्रेन साल 1917 के बाद आज यानी 25 दिसंबर (सोमवार) को पहली बार क्रिसमस मना रहा है. हालांकि आज के दिन भी रूस ने यूक्रेन को गहरा जख्म दिया है. दक्षिणी यूक्रेन के खेरसॉन क्षेत्र में रूसी गोलाबारी में पांच लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक 87 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 81 वर्षीय पत्नी भी शामिल हैं, जिनकी उनके अपार्टमेंट की इमारत पर हमले के बाद मौत हो गई.

गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख ऑलेक्ज़ेंडर प्रोकुडिन ने कहा कि ताजा हमले में 15 साल के बच्चे सहित नौ अन्य लोग हो गए. जबकि पांच लोगों की मौत हो गई. प्रोकुडिन के अनुसार, रूसी हमले की वजह से एक निजी चिकित्सा सुविधा में आग लग गई. साथ ही एक स्थानीय गैस पाइपलाइन में आग लग गई. 

राष्ट्रपति कार्यालय ने की हमले की पुष्टि 

यूक्रेनी राष्ट्रपति के कार्यालय के प्रमुख एंड्री यरमक ने खेरसॉन हमले को लेकर कहा, "दुश्मन के लिए कोई छुट्टियां नहीं हैं." बता दें कि रूसी सेना ने एक साल पहले दक्षिणी यूक्रेन में डीनिप्रो नदी पर स्थित शहर और नदी के पश्चिमी तट को छोड़ दिया था, लेकिन तब से पूर्वी तट पर लगातार गोलाबारी कर रही है. क्षेत्रीय पुलिस ने कहा कि खेरसॉन शहर में एक अपार्टमेंट इमारत और एक निजी घर पर हुई गोलाबारी में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन लोगों की मौत हो गई. खेरसॉन के दक्षिण में एक ड्रोन हमले में एक महिला की मौत हो गई और वहीं दूसरी महिला की मौत शहर के उत्तर में हुई गोलीबारी के कारण हुई. 

क्रिसमस मनाने की तैयारी कर रहा यूक्रेन 

यह हमला तब हुआ, जब यूक्रेन 25 दिसंबर को पहली बार आधिकारिक तौर पर क्रिसमस मनाने की तैयारी कर रहा था, इससे पहले यहां भी रूस की तर्ज पर सात जनवरी को क्रिसमस मनाया जाता था. हालांकि इस बार यूक्रेन ने रूस से अलग सांस्कृतिक बदलाव करने की ओर कदम बढ़ाया है. रूस के फरवरी 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण के जवाब में कुछ रूढ़िवादी यूक्रेनियन ने पिछले साल 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया था. राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने जुलाई में सार्वजनिक क्रिसमस दिवस की छुट्टी को 25 दिसंबर तक बढ़ाने वाले कानून पर हस्ताक्षर किया था. 

ये भी पढ़ें: चीन के इस ड्रोन से 'डरा' अमेरिका, भारत ने की ऐसी तैयारी कि ड्रैगन और पाकिस्तान दोनों को लगेगा झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget