एक्सप्लोरर

DETAIL: अंकारा में सरेआम रूस के राजदूत को गोली मारी, अलेप्पो का लिया बदला!

अंकारा: भारत से करीब चार हजार किलोमीटर दूर पूर्वी यूरोपीय देश तुर्की की राजधानी अंकारा में रूस के राजदूत की गोली मारकर हत्या कर दी गई. राजदूत की हत्या करने वाला शख्स तुर्की का एक पुलिस अधिकारी ही है. हत्या से पहले उसने नारे लगाए थे कि ये अलेप्पों का बदला है.

अंकारा की एक आर्ट गैलरी में हत्या

तुर्की की राजधानी अंकारा में एक प्रदर्शनी में हिस्सा लेने के लिए रूस के राजदूत एंड्रे कार्लोफ आर्ट गैलेरी आए थे. कार्लोफ भाषण दे रहे थे तभी इस शख्स ने सीरिया के अलेप्पो शहर के बारे में नारे लगाते हुए गोलियां चलाना शुरू कर दिया.

Turky_Shoot.6

हाथ में हथियार लिए ये शख्स नारे लगा रहा था, 'अलेप्पो को मत भूलो, सीरिया को मत भूलो’. गोली चलाने वाले इस शख्स ने अल्लाहू-अकबर के नारे भी लगाए. गोली चलाने वाले इस शख्स का नाम मेवलुत मेर्त एडिन्टास है. इसने आर्ट गैलेरी में प्रवेश करने के लिए पुलिस पहचान-पत्र का इस्तेमाल किया था.

राजदूत को गोली मारनेवाला शख्स पुलिस अधिकारी

मेवलुत मेर्त एडिन्टास अंकारा में दंगारोधी पुलिस का सदस्य था. तुर्की की मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक हमलावर को मार गिराया गया है. इस हमले में कई दूसरे लोग भी घायल भी हुए हैं.

अलेप्पो में चल रही है रूस की कार्रवाई

गौरतलब है कि रूस सीरिया में चल रहे युद्ध में राष्ट्रपति बशर अल असद की सरकार का समर्थन कर रहा है जिसको लेकर तुर्की और रूस के बीच तनाव बना हुआ है. सीरियाई सरकार का समर्थन करने के लिए रूस के ख़िलाफ़ इस्तांबुल में रूस के वाणिज्य दूतावास के बाहर प्रदर्शन भी हुए थे. लेकिन तुर्की और रूस की सरकारें अलेप्पो में युद्ध विराम पर मिलकर काम कर रही हैं.

Turky_Shoot.5

राजदूत की हत्या की पूरी दुनिया में निंदा

तुर्की के राष्ट्रपति रेचैप तैयप अर्दोआन ने कहा है कि ये हमला तुर्की और रूस के संबंधों को खराब करने के मकसद से किया गया है. राष्ट्रपति अर्दोआन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर इस हमले के बारे में बात की.

उन्होंने कहा कि जो लोग रूस और तुर्की के संबंध को ख़राब करना चाहते हैं उनका मकसद पूरा नहीं होगा. वहीं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि ये हमला तुर्की और रूस के बीच सामान्य हो रहे द्वीपक्षीय रिश्ते और सीरिया की शांति प्रक्रिया में रुकावट पैदा करने के लिए किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की नापाक करतूत! भारतीय विमानों के लिए 24 नंबर तक बढ़ाया एयरस्पेस बैन
पाकिस्तान की नापाक करतूत! भारतीय विमानों के लिए 24 नंबर तक बढ़ाया एयरस्पेस बैन
'परमाणु हथियार कभी...', ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, युद्ध को लेकर क्या कहा
'परमाणु हथियार कभी...', ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, युद्ध को लेकर क्या कहा
फ्रांस, इटली और अल्बानिया... यूरोप में कई जगहों पर प्रोटेस्ट, क्यों हो रहा बवाल?
फ्रांस, इटली और अल्बानिया... यूरोप में कई जगहों पर प्रोटेस्ट, क्यों हो रहा बवाल?
'फ्रांस चलते हैं', पेरिस में हुई हिंसा पर ट्रंप का तंज, जेडी वेंस ने क्या कहा?
'फ्रांस चलते हैं', पेरिस में हुई हिंसा पर ट्रंप का तंज, जेडी वेंस ने क्या कहा?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget