एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: रूस का फेसबुक के खिलाफ एक्शन, आंशिक तौर पर लगाई पाबंदी

रूस ने फेसबुक पर आंशिक प्रतिबंध लगा दिया है. रूस ने ये कदम फेसबुक द्वारा क्रेमलिन समर्थित कई मीडिया के अकाउंट पर प्रतिबंध लगाने के बाद उठाया है. 

यूक्रेन पर हमले के बाद रूस ने फेसबुक पर आंशिक प्रतिबंध लगा दिया है. रूस ने ये कदम फेसबुक द्वारा क्रेमलिन समर्थित कई मीडिया के अकाउंट पर प्रतिबंध लगाने के बाद उठाया है. रूसी राज्य संचार देखने वाले एजेंसी Roskomnadzor ने शुक्रवार को कहा कि उसने फेसबुक से मांग की वह समाचार एजेंसी RIA नोवोस्ती, राज्य टीवी चैनल Zvezda और क्रेमलिन समर्थक समाचार साइटों Lenta.Ru और Gazeta.Ru पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटा दे. एजेंसी ने कहा कि फेसबुक ने मीडिया आउटलेट्स को बहाल नहीं किया है. 

Roskomnadzor ने कहा कि "आंशिक प्रतिबंध" शुक्रवार से प्रभावी होगा. लेकिन यह स्पष्ट नहीं हुआ कि वास्तव में इस कदम का क्या मतलब है. अपने आधिकारिक बयान में, Roskomnadzor ने "रूसी मीडिया की सुरक्षा के उपायों" के रूप में अपनी कार्रवाई की घोषणा की. इसने कहा कि रूस के विदेश मंत्रालय और अभियोजक जनरल के कार्यालय ने पाया कि फेसबुक मौलिक मानवाधिकारों और स्वतंत्रता के साथ-साथ रूसी नागरिकों के अधिकारों और स्वतंत्रता के उल्लंघन में उलझा हुआ है.

रूस पर भी हुई कार्रवाई 

वहीं, यूरोप की परिषद ने यूक्रेन पर आक्रमण के कारण रूस को यूरोप के मानवाधिकार संगठन से निलंबित कर दिया है. 47 देशों की परिषद ने शुक्रवार को घोषणा की कि रूस को "तत्काल प्रभाव" से निलंबित कर दिया गया है. इससे पहले यूरोपियन यूनियन (EU) ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए यूरोप में पुतिन की संपत्ति जब्त करने का निर्णय लिया है.

इससे पहले रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेनी सेना से कहा है कि वह सत्ता अपने हाथों में ले ले. रॉयटर्स ने यह जानकारी दी है. उन्होंने यूक्रेनी सेना को "नव-नाज़ियों" से नागरिकों की रक्षा के लिए "सत्ता" को अपने हाथों में लेने के लिए कहा. पुतिन ने यूक्रेनी सेना से कहा कि रूस के लिए उनके साथ एक समझौता करना आसान होगा.

बता दें कि रूस ने गुरुवार में यूक्रेन में हमला करके युद्ध का एलान कर दिया. शुक्रवार को जंग के दूसरे दिन रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव तक पहुंच गई. इस बीच रूसी सेना ने दावा किया है कि उसने कीव के बाहर एक एयपोर्टर पर कब्जा कर राजधानी का संपर्क पश्चिम से काट दिया है.

ये भी पढ़ें- Russia Ukraine War: युद्ध के मैदान में रूसी सैनिक ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

Russia Ukraine War: जंग के मैदान में अकेला खड़ा यूक्रेन, अमेरिका ने क्यों पीछे खींच लिए पैर?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget