एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर सबसे भयानक हमले की तैयारी कर रहा रूस, बेलारूस से वापस मंगवाईं 100 मिसाइलें

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब रूस बेहद आक्रामक मूड में है. यूक्रेन को तबाह करने के लिए रूस ने बेलारूस से 100 मिसाइलें वापस मंगवाईं हैं. कहा जा रहा है कि ये मिसाइलें बेहद प्रभावशाली हैं.

 Russia Ukraine Tension: रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को करीब नौ महीने होने को हैं. बात बनने के बजाय बिगड़ती जा रही है. डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार अब रूस और आक्रमण के मूड में है जिससे यूक्रेन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रूस ने बेलारूस से 100 मिसाइलें वापस मंगवाईं हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि इस मिसाइलों का इस्तेमाल यूक्रेन में तबाही मचाने के लिए किया जा सकता है. 

रिपोर्ट के अनुसार कमांडरों ने बेलारूस से रूस में लगभग 100 वायु रक्षा मिसाइलों को गुप्त रूप से स्थानांतरित कर दिया है. जिनमें S-300 और S-400 मिसाइलें शामिल हैं. ये मिसाइलें बेहद ही खतरनाक मानी जाती है. रूस सुनियोजित तरीके से प्लान कर रहा है. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि रूस अभी और आक्रामक होगा जिससे यूक्रेन की मुसीबत बढ़ेगी. 

बौखला गया है रूस 

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रूस ने यूक्रेन के कई इलाके पूरी तरह से तबाह कर दिए लेकिन यूक्रेन अब भी डटा हुआ है. खेरसॉन जैसे क्षेत्र पर यूक्रेन ने फिर से कब्ज़ा पा लिया है. ऐसे में रूस बौखला गया है और अब यूक्रेन के ऊपर अलग ढंग से वॉर कर खौफ पैदा करना चाहता है.

खतरनाक हथियार की दी मंजूरी 

इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी प्राइवेट आर्मी में खतरनाक हथियारों की तैनाती की मंजूरी दे दी. इस हथियार को 'पुअर मैन न्यूक्लियर वीपन' के नाम से जाना जाता है. यह एक घातक फ्लेमथ्रोवर हथियार है, जिसे दुश्मनों के अंदर खौफ पैदा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है. इसका इस्तेमाल रूस पहले से ही युद्ध में कर रहा है।

रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रूस अब पूर्वी डोनेट्स्क क्षेत्र पर अपने हमले तेज करेगा. इसके साथ ही मॉस्को दक्षिणी क्षेत्र में अपने बचाव को मजबूत कर रहा है. इस हफ्ते की शुरुआत में, रूसी रक्षा मंत्रालय ने भी कहा था कि यूक्रेनी सैनिकों को यूक्रेन के पूर्वी खार्किव प्रांत में याहिदने से पीछे धकेल दिया गया था.

इससे पहले बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशैंको ने कहा कि बेलारूस रूस की सेनाओं को अपने देश में बैरक बनाने के लिए जमीन देगा. रूस वहां आर्मी बेस बनाएगा. अपने इस बयान के दौरान बेलारूस के राष्ट्रपति ने ये स्पष्ट नहीं किया है कि उनकी धरती पर रूस की कितनी संख्या में सेनाएं रहेंगी. 

ये भी पढ़ें- Twitter Employees: एलन मस्क ने ट्विटर कर्मचारियों पर दिखाई सख्ती, अब हर शुक्रवार ईमेल पर देनी होगी रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget