एक्सप्लोरर

आर्मेनिया-अजरबैजान की जंग में रूस की एंट्री, पुतिन ने दोनों देशों को बातचीत के लिए बुलाया

27 सितंबर से शुरू हुए संघर्ष में अबतक दर्जनों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. दोनों ही देशों ने उन शहरों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है जो संघर्ष वाले क्षेत्र से काफी दूर हैं.

आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच चल रही जंग में अब रूस की एंट्री हो गई है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 27 सितंबर से दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध को रोकने की पहल की है. पुतिन ने मध्यस्थ करने की कोशिश की है और दोनों देशों को कल बातचीत के लिए बुलाया है.

अलगाववादी क्षेत्र नगोरनो-काराबाख को लेकर आर्मीनिया और अजरबैजान के सुरक्षा बलों ने एक दूसरे पर हमले शुरू करने का आरोप लगाया है. इस क्षेत्र में 27 सितंबर को दोनों देशों के बीच संघर्ष शुरू हुआ था जो अजरबैजान के तहत आता है लेकिन इस पर स्थानीय आर्मीनियाई बलों का नियंत्रण है. यह 1994 में खत्म हुए युद्ध के बाद इस इलाके में सबसे गंभीर संघर्ष है.

क्या है दोनों देशों का दावा आर्मीनिया के रक्षा मंत्रालय की प्रवक्ता सूसन स्टेपेनियन ने फेसबुक पर लिखा कि 'संघर्ष वाले क्षेत्र में हमले जारी हैं.' उधर, पलटवार करते हुए अजरबैजान के रक्षा मंत्रालय ने आर्मीनिया बलों पर टारटर, बर्दा और बेयलागन शहरों में गोलीबारी करने का आरोप लगाया. आर्मीनियाई बलों ने संघर्ष वाले क्षेत्र से काफी दूर स्थित अजरबैजान के दूसरे सबसे बड़े शहर गांजा को भी निशाना बनाया.

वहीं, आर्मीनिया के रक्षा मंत्रालय ने इन दावों को सिरे से खारिज किया है. मंत्रालय की प्रवक्ता सूसन स्टेपेनियन ने फेसबुक पर लिखा कि “आर्मीनिया की तरफ से अजरबैजान की दिशा में कोई गोलाबारी नहीं की गई” और आरोपों को “अजरबैजान की तरफ से हताशा में लगाया गया आक्षेप” करार दिया.

दोनों देशों के सैकड़ों सुरक्षा बलों की मौत 27 सितंबर से शुरू हुए संघर्ष में अबतक दर्जनों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. दोनों ही देशों ने उन शहरों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है जो संघर्ष वाले क्षेत्र से काफी दूर हैं. नगोरनो-काराबाख के अधिकारियों ने कहा कि अब तक इस संघर्ष में उनके पक्ष के करीब 200 कर्मचारी मारे गए हैं. इसके अलावा 18 आम नागरिक मारे गए हैं जबकि 90 से अधिक घायल हैं.

उधर, अजरबैजान के अधिकारियों ने सैनिकों के हताहत होने के संबंध में कोई जानकारी शेयर नहीं की है लेकिन 24 नागरिकों की मौत के साथ ही 121 अन्य के घायल होने की बात कही है. अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलियेव ने दोहराया है कि इस लडाई का अंत तभी हो सकता है, जब नागोरनो-काराबाख से आर्मीनिया पूरी से हट जाए.

इस बीच, आर्मीनिया ने आरोप लगाया कि तुर्की भी इस संघर्ष में अजरबैजान का साथ दे रहा है और सीरिया से अपने लड़ाकों को इस क्षेत्र में भेज रहा है. हालांकि, तुर्की ने हथियार अथवा विदेशी लड़ाकों को भेजे जाने के आरोपों को खारिज किया है.

ये भी पढ़ें- UAE ने अपनी आबादी से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए, ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बना

क्या प्रदूषण बना देता है कोरोना वायरस को अधिक जानलेवा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
ईरान ने लिंडसे को मारा? ट्रंप के करीबी की मौत के तुरंत बाद जारी की डरावनी फोटो, अगला टारगेट कौन
ईरान ने लिंडसे को मारा? ट्रंप के करीबी की मौत के तुरंत बाद जारी की डरावनी फोटो, अगला टारगेट कौन
ईरान की हिट लिस्ट में ट्रंप से मेलोनी तक इन नेताओं के नाम? ईरानी मीडिया ने छापी 'मोस्ट वॉन्टेड' नेताओं की सूची
ईरान की हिट लिस्ट में ट्रंप से मेलोनी तक इन नेताओं के नाम? ईरानी मीडिया ने छापी 'मोस्ट वॉन्टेड' नेताओं की सूची

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल

Embed widget