एक्सप्लोरर

Russia Wagner Conflict: रूस ने वैगनर के प्रमुख येवेनी प्रिगोझिन और उसके लड़ाकों के खिलाफ केस वापस लिए

Russia Wagner Conflict: पुतिन के खिलाफ विद्रोह करने वाले वैगनर ग्रुप के मुखिया येवेनी प्रीगोझिन और सशस्त्र विद्रोह में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ आरोप हटा दिए हैं.

Russia: रूस की मौजूदा स्थिति पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं. इसी बीच अब खबर है कि पुतिन के खिलाफ विद्रोह करने वाले वैगनर ग्रुप के मुखिया येवेनी प्रीगोझिन और सशस्त्र विद्रोह में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ आरोप हटा दिए हैं.  न्यूज एजेंसी एएफपी ने रूसी एजेंसियों के हवाले से ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की है. 

रिपोर्ट के मुताबिक, रूस की एफएसबी सुरक्षा सेवा ने बीते हफ्ते विद्रोह करने वाली वैनगर समूह के लड़ाकों के खिलाफ लगाए गए आपराधिक मामला हटा लिया है. गौरतलब है कि शनिवार देर रात संकट को शांत करने वाले समझौते के तहत क्रेमलिन ने कहा कि विद्रोह में भाग लेने वाले लड़ाकों पर मुकदमा नहीं चलाया जाएगा और उन्हें बेस पर लौटने की अनुमति दी जाएगी.

पुतिन ने दे दी माफ़ी  

विद्रोहियों के पीछे हटने के बाद राष्ट्र के नाम अपने पहले संबोधन में, पुतिन ने कहा कि उन्होंने रक्तपात से बचने के लिए आदेश जारी किए हैं. पुतिन ने कहा है कि उन्होंने वैगनर सैनिकों को माफी दे दी है, जिनके विद्रोह ने उनके दो दशक के शासन के दौरान अब तक की सबसे बड़ी चुनौती पेश की है.

पुतिन ने विश्वासघात करार दिया

बताते चलें कि पुतिन ने प्रिगोजिन के इस कदम को 'गद्दारी' और 'पीठ में छुरा घोंपने' वाला बताया. हालांकि, प्रिगोजिन ने दावा किया कि वो यूक्रेन में युद्ध की कमान संभाल रहे कमांडरों का विरोध कर रहे हैं. ऐसा करके प्रिगोजिन ने खुद को 'देशभक्त' के तौर पर पेश करने की कोशिश की.

बता दें कि येवगेनी प्रिगोझिन रूस की तरफ से यूक्रेन के खिलाफ लड़ रही निजी सेना वैगनर के चीफ हैं. वैगनर कभी रूसी राष्ट्रपति का सबसे भरोसेमंद आदमी था. मॉस्को में वैगनर के साथ नेतृत्व का उसका इतिहास दशकों पुराना है. हालांकि अभी इस समूह ने पुतिन के खिलाफ बगावत कर दी थी, जिसे जैसे तैसे शांत कराया गया. 

ये भी पढ़ें : रूस में सैन्य विद्रोह किसने कराया पुतिन ने बताया, कहा- 'वे चाहते थे सैनिक एक-दूसरे को मार डालें'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू हाशिम की मौत, मस्जिद की सीढ़ियों से गिरा
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू हाशिम की मौत, मस्जिद की सीढ़ियों से गिरा
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग
रूस को प्रतिबंधों में छूट देने पर ट्रंप का बड़ा बयान- 'लोगों को अभी नहीं पता कि...'
रूस को प्रतिबंधों में छूट देने पर ट्रंप का बड़ा बयान- 'लोगों को अभी नहीं पता कि...'

वीडियोज

Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget