एक्सप्लोरर

रूस ने जमीन और हवा के बाद अब समंदर को किया टारगेट, डुबा दिया यूक्रेन नेवी का बड़ा जहाज

रूस ने दावा किया कि यूक्रेनी नौसेना का सबसे बड़ा टोही जहाज ‘सिम्फेरोपोल’ नौसैनिक ड्रोन हमले में डूब गया. यह जहाज 2014 के बाद लॉन्च हुआ सबसे बड़ा यूक्रेनी युद्धपोत था.

रूस और यूक्रेन के बीच महीनों से चल रहा युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. रूस ने जमीन के बाद अब समंदर को निशाना बनाया है. उसने यूक्रेन की नौसेना के जहाज पर गुरुवार (28 अगस्त) को हमला कर दिया. नौसेना के इस टोही जहाज के डूबने की खबर है. रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह जहाज लगुना-श्रेणी का मध्यम आकार का जहाज था, जिसमें रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक, रडार और ऑप्टिकल मशीन थी. ये टोही मिशनों के लिए डिज़ाइन किया गया था. हमला डेन्यूब नदी के डेल्टा क्षेत्र में हुआ, जिसका एक हिस्सा यूक्रेन के ओडेसा क्षेत्र में स्थित है. रूसी मीडिया आरटी ने इस घटना की पुष्टि की.

यूक्रेनी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जहाज पर हमला हुआ, जिसमें एक चालक दल के सदस्य की मौत हो गई. कई नाविक घायल हुए. यूक्रेनी प्रवक्ता के अनुसार, हमले के बाद की स्थिति से निपटने के प्रयास जारी हैं. अधिकांश चालक दल सुरक्षित हैं, लेकिन कई लोग लापता हैं.

सिम्फेरोपोल की खासियत
सिम्फेरोपोल को साल 2019 में लॉन्च किया गया था. इसे साल 2021 में यूक्रेनी नौसेना में शामिल किया गया था. इसकी खासियत ये है कि 2014 के बाद कीव की तरफ से लॉन्च किया गया सबसे बड़ा जहाज है. ये मुख्य रूप से टोही और निगरानी अभियानों के लिए इस्तेमाल किया जाता है. ये अत्याधुनिक सेंसर और रडार से लैस है. वहीं रूसी टेलीग्राम चैनल वॉरगोंज़ो ने इसे यूक्रेन की नौसेना क्षमता पर एक बड़ा झटका बताया.

समुद्री ड्रोन का पहला सफल प्रयोग
रूसी मीडिया TASS के मुताबिक, यह पहली बार था जब किसी नौसैनिक जहाज को सफलतापूर्वक समुद्री ड्रोन से निशाना बनाया गया. यह घटना बताती है कि आधुनिक युद्ध में मानवरहित नौसैनिक प्रणालियां (Naval Drones) कितनी प्रभावशाली साबित हो रही हैं.

रूस-यूक्रेन संघर्ष में ड्रोन युद्ध का बढ़ता असर
हाल के महीनों में रूस ने नौसैनिक ड्रोन और अन्य Unmanned Systems के उत्पादन में तेज़ी लाई है. ड्रोन अब इस युद्ध में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं. रूस ने दावा किया कि उसने कीव में एक प्रमुख ड्रोन फैक्ट्री पर मिसाइल हमला किया. यह जगह कथित तौर पर तुर्किए के बायरकटार ड्रोन के उत्पादन की तैयारी कर रहा था. इससे स्पष्ट है कि युद्ध में अब हवाई और नौसैनिक ड्रोन की अहमियत तेजी से बढ़ रही है.

ये भी पढ़ें: 'भारत विकास यात्रा में जापान का पार्टनर रहा, हमारी नीतियां पारदर्शी', टोक्यो में बोले पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
Explained: पेरिस की सड़कों से संसद तक,1968 से अब तक के फ्रांसीसी छात्र आंदोलन और उनके परिणाम
Explained: पेरिस की सड़कों से संसद तक,1968 से अब तक के फ्रांसीसी छात्र आंदोलन और उनके परिणाम
नाइजीरिया के बोर्नो में सेना के काफिले पर हमला, 15 लोगों की मौत
नाइजीरिया के बोर्नो में सेना के काफिले पर हमला, 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget