एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War: सीजफायर के बाद फिर आक्रामक हुआ रूस, पूर्वी यूक्रेन में गोलाबारी शुरू, नागरिक ठिकानों को बनाया निशाना

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को रूस और यूक्रेन के ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस को ध्यान में रखते हुए 36 घंटे के संघर्ष विराम का एलान किया था.

Russia Ends Ceasefire: रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने 36 घंटे के युद्धविराम का एलान किया था, जो अब समाप्त हो गया है. रूस और यूक्रेन के बीच जंग ने फिर आक्रामक रुख अपना लिया है. युद्धविराम की समाप्ति के बाद, मॉस्को ने यूक्रेन में तेजी से आगे बढ़ने का संकल्प लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्वी यूक्रेन में रूस ने रात में बमबारी की, जिसमें एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है. स्थानीय अधिकारियों ने रविवार (8 जनवरी) को यह जानकारी दी.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को रूस और यूक्रेन के ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस को ध्यान में रखते हुए 36 घंटे के संघर्ष विराम का एलान किया था. हालांकि, यूक्रेन ने इस युद्धविराम को सिरे से खारिज कर दिया था और सीमावर्ती इलाकों में गोलाबारी जारी थी.

पूर्वी यूक्रेन में हालात नाजुक

टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर क्षेत्र के गवर्नर ओलेह सिनेहुबोव ने कहा कि रूस की गोलाबारी के परिणामस्वरूप खारकीव के पूर्वोत्तर क्षेत्र में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. बता दें कि अधिकांश यूक्रेनी रूढ़िवादी ईसाइयों ने पारंपरिक रूप से 7 जनवरी को क्रिसमस मनाया. ठीक वैसा ही रूस में भी किया गया.

'निश्चित रूप से जीत होगी'

क्रेमलिन ने कहा कि मॉस्को, यूक्रेन में एक "विशेष सैन्य अभियान" के साथ आगे बढ़ेगा और जीत हासिल करेगा. रूसी राज्य टीएएसएस एजेंसी ने पुतिन के पहले डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ सर्गेई किरियेंको के हवाले से कहा, "विशेष सैन्य अभियान के लिए राष्ट्रपति (पुतिन) के निर्धारित कार्यों को अभी भी पूरा किया जाएगा... और निश्चित रूप से जीत होगी."

कब खत्म होगा युद्ध?

गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का कोई अंत नजर नहीं आ रहा है. बीते साल 24 फरवरी को शुरू हुआ युद्ध 11वें महीने में है और अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है. युद्ध के कारण लाखों लोग विस्थापित हुए हैं और यूक्रेनी शहर मलबे में तब्दील हो गए हैं. इसी के साथ यूक्रेन के लाखों लोग बिजली संकट से जूझ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Mt. Marapi Erupts: इंडोनेशिया का माउंट मेरापी ज्वालामुखी फटा- 300 मीटर तक फैली राख, एक साल से है एक्टिव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन ने स्पेस तकनीक पर हासिल की बड़ी उपलब्धि, पहली बार में रॉकेट रिकवरी सिस्टम का किया सफल परीक्षण
चीन ने स्पेस तकनीक पर हासिल की बड़ी उपलब्धि, पहली बार में रॉकेट रिकवरी सिस्टम का सफल परीक्षण
‘जहां मेरे माता-पिता दफन और जहां बहा उनका खून…’, क्यों सजा के बावजूद बांग्लादेश वापस जाना चाहती हैं शेख हसीना?
‘जहां मेरे माता-पिता का बहा खून…’, क्यों सजा के बावजूद बांग्लादेश वापस जाना चाहती हैं शेख हसीना?
'गिरफ्तार करें या मार दें या फिर भी लौटूंगी', शेख हसीना का बांग्लादेश वापसी का बड़ा ऐलान
'गिरफ्तार करें या मार दें या फिर भी लौटूंगी', शेख हसीना का बांग्लादेश वापसी का बड़ा ऐलान
अपने इस खास सिपाहसलार को तारिक रहमान ने सौंपा भारत का जिम्मा, जानें कौन हैं असद आलम सियाम
अपने इस खास सिपाहसलार को तारिक रहमान ने सौंपा भारत का जिम्मा, जानें कौन हैं असद आलम सियाम

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में BJP ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'
बांकीपुर में BJP ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget