एक्सप्लोरर

रोहिंग्या विवाद: सू की ने तोड़ी 'चुप्पी', कहा- गलत सूचनाओं के चलते बढ़ रहा है आक्रोश

रोहिंग्या उग्रवादियों की तरफ से 25 अगस्त को घात लगाकर किए गए कई हमलों के बाद म्यांमार बलों ने पश्चिमी राखिने प्रांत में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं. इसकी वजह से रोहिंग्या शरणार्थी बांग्लादेश से सटी सीमा पर जमा हो गए हैं.

यंगून: आंग सान सू की ने बुधवार को रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि म्यांमार की तरफ से अपने रोहिंग्या मुस्लिमों के साथ किए जा रहे व्यवहार को लेकर वैश्विक आक्रोश बड़े स्तर पर गलत सूचनाओं की वजह से बढ़ रहा है. संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में दूसरे देशों ने उनकी सरकार से हिंसा रोकने का आह्वान किया है. इस हिंसा की वजह से रोहिंग्या समुदाय के करीब एक लाख 46 हजार सदस्य बांग्लादेश चले गए हैं.

पिछले महीने के घात लगाकर किए हमलों पर पहली बार सार्वजनिक टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि रोहिंग्या समुदाय के लिए सांत्वना गलत सूचनाओं के जरिए बड़े स्तर पर पैदा की जा रही है. इससे अलग-अलग समुदायों के बीच कई समस्याएं पैदा हो रही हैं. इसका उद्देश्य आतंकवादियों के हितों को बढ़ावा देना है.

म्यांमार के पश्चिमी राखाइन प्रांत में सुरक्षा बंदोबस्त कड़े

रोहिंग्या उग्रवादियों की तरफ से 25 अगस्त को घात लगाकर किए गए कई हमलों के बाद म्यांमार बलों ने पश्चिमी राखाइन प्रांत में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं. इसकी वजह से रोहिंग्या शरणार्थी बांग्लादेश से सटी सीमा पर जमा हो गए हैं. सू की की सरकार को शरणार्थियों के साथ सेना के व्यवहार को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा कर सामना करना पड़ा है. वहां से सैनिकों के हाथों हत्या, बलात्कार और जले हुए गांवों की नई नई कहानियां सामने आ रही हैं.

तुर्की के राष्ट्रपति ने रोहिंग्या समुदाय के साथ म्यांमार के व्यवहार की आलोचना की

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगान से बात करने के बाद सू की के कार्यालय ने ये टिप्पणियां कीं. एर्दोगान ने रोहिंग्या समुदाय के साथ म्यांमार के व्यवहार की आलोचना की और इसे नरसंहार करार दिया. लेकिन सू की ने अपनी सरकार के कदमों का बचाव किया और कहा कि उनकी सरकार राखाइन प्रांत में सभी लोगों का बचाव कर रही है.

म्यांमार का रोहिंग्या समुदाय विश्व का सबसे बड़ा राज्यविहीन अल्पसंख्यक समुदाय है. यह कई सालों से आवागमन और नागरिकता संबंधी पाबंदियां झेल रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा अमेरिका! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा US! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget