एक्सप्लोरर

Israel Rockets Attack: 'सुनाई दी भूकंप जैसी गड़गड़ाहट की आवाज', इजरायल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क पर दागे रॉकेट

Israel Rockets Attack: इजरायल के द्वारा दागे गए रॉकेट को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब इजरायली हमला हुआ तो भूकंप जैसी गड़गड़ाहट की आवाज सुनी गई.

Israel Rockets Attack: युद्ध मॉनिटर और स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार इजरायल ने कुछ ही घंटों के भीतर सीरिया की राजधानी दमिश्क के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों पर दूसरा मिसाइल हमला किया है. इसके पहले के हमले में दो लोगों की जान जाने की खबर आई थी. वहीं इस हमले में मौत की पुष्टि नहीं हुई है.

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, युद्ध निगरानीकर्ता सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने बुधवार को बताया कि इजराइल ने ईरानी मिलिशिया से संबंधित साइटों को निशाना बनाया है. नए हमले में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. इसके अलावा ब्रिटेन स्थित निगरानी समूह के अनुसार, इजराइली सेना द्वारा दागे गए रॉकेट के गोले दमिश्क के पश्चिमी ग्रामीण इलाके में गोलान हाइट्स की सीमा के पास बीट जिन में गिरे.

इजरायली हमले पर प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा ?
सीरिया में सरकार समर्थक मीडिया, शाम एफएम रेडियो ने कहा कि एयर फोर्स ने दमिश्क के दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी ग्रामीण इलाकों में मिसाइल द्वारा किए गए हमलों को रोका है. इसके अलावा दक्षिणी सीरिया के माउंट अल-शेख में भी इजरायली रॉकेट के हमले की सूचना मिली है. दमिश्क के पश्चिम स्थित माजेह में मिसाइल हमले के प्रत्यक्षदर्शियों ने शिन्हुआ समाचार एजेंसी को बताया कि जब इजरायली हमला हुआ, तो भूकंप जैसी गड़गड़ाहट की आवाज सुनी गई.

बुधवार के हमले में दो लोगों की हुई थी मौत
इस घटना से पहले बुधवार को इजरायल ने दमिश्क के काफर सौसा पड़ोस में एक आवासीय इमारत पर मिसाइल से हमला किया था. इस हमले में दो नागरिकों की मौत हो गई. सीरियाई रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है. कहा गया कि काफर सौसा में हमला ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़े लोगों को निशाना बनाकर किया गया था.

यह भी पढ़ेंः अफगानिस्तान में फिर कांपी धरती, 4.5 तीव्रता का भूकंप आया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वियतनाम के हरे-नीले पानी ने कैसे ली 15 भारतीयों की जान? चश्मदीदों ने क्या बताया? जानिए इनसाइड स्टोरी
वियतनाम के हरे-नीले पानी ने कैसे ली 15 भारतीयों की जान? चश्मदीदों ने क्या बताया? जानिए इनसाइड स्टोरी
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
न्यूजीलैंड में मफलर दिखाकर PM मोदी ने सुनाया 3 गिफ्ट मिलने का बरसों पुराना किस्सा, बोले- 'जब कुछ भी नहीं तब...'
न्यूजीलैंड में मफलर दिखाकर PM मोदी ने सुनाया 3 गिफ्ट मिलने का बरसों पुराना किस्सा, बोले- 'जब कुछ भी नहीं तब...'

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget