एक्सप्लोरर

कनाडा और अमेरिका में भीषण गर्मी ने तोड़े पिछले सारे रिकॉर्ड, अब तक सैंकड़ों लोगों की गई जान

कनाडा और अमेरिका में भीषण गर्मी से जिंदगी बेपटरी हो गई है.गर्मी की चपेट में आकर सैंकड़ों लोगों के मारे जाने की खबर है.वैज्ञानिकों ने जलवायु परिवर्तन को गर्मी का एक कारण माना है.

कनाडा और अमेरिका में गर्मी ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. भीषण गर्मी का कहर लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है. ओरेगन में गर्मी के कारण 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई और राज्य की सबसे बड़ी काउंटी मुल्टनोमा का भी हाल बेहाल है. शुक्रवार से लू चलने के बाद यहां 45 लोगों की मौत हो चुकी है. कनाडा के पश्चिमी प्रांत ब्रिटिश कोलंबिया के मुख्य कोरोनर लीसा लैपोइंते ने बताया, "शुक्रवार से बुधवार को दोपहर एक बजे के बीच कम से कम 486 लोगों की ‘अचानक और प्रत्याशित तरीके से मौत’ होने की खबरे मिली है."

हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि सटीक जानकारी देना अभी जल्दबाजी होगा कि कितनी मौत गर्मी की वजह से हुई. लेकिन, माना जा रहा है कि अत्यधिक गर्मी के कारण मौत की संख्या बढ़ रही है. वैंकूवर के पुलिस सर्जेंट स्टीव एडिसन ने कहा, ‘‘वैंकूवर में कभी इस तरह की गर्मी नहीं पड़ी है और दुखद यह है कि इसके कारण दर्जनों लोग मर रहे हैं.’’ 

कनाडा और अमेरिका में भीषण गर्मी 

वाशिंगटन राज्य प्राधिकारियों ने गर्मी के कारण 20 से अधिक लोगों के मरने की खबर दी है लेकिन संख्या में और बढ़ोतरी भी हो सकती है. मौसम वैज्ञानिकों ने उत्तर पश्चिम पर अत्यधिक दबाव बढ़ने और मानव निर्मित जलवायु परिवर्तन को भयंकर गर्मी की वजह बताया है. सिएटल, पोर्टलैंड और कई अन्य शहरों में भी तापमान के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं. कुछ जगहों पर पारा 46 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है. हालांकि पश्चिमी वाशिंगटन, ओरेगन और ब्रिटिश कोलंबिया में तापमान कम होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है, लेकिन अंदरुनी क्षेत्रों में अब भी भीषण गर्मी कहर ढा रही है.  कनाडा के दक्षिण अल्बर्टा और सस्काचवान और वाशिंगटन, ओरेगन, इडाहो और मोंटाना में गर्मी की चेतावनी जारी की गयी है.

सैंकड़ों लोगों के मरने की आशंका

ओरेगन की मुल्टनोमा काउंटी के मेडिकल परीक्षक ने 45 लोगों की मौत का कारण हाइपरथर्मिया यानी शरीर का तापमान असामान्य रूप से बढ़ना बताया है. मृतकों में 44 से 97 वर्ष के लोग शामिल थे. इस काउंटी के तहत पोर्टलैंड भी आता है.  ओरेगन में 2017 और 2019 के बीच हाइपरथर्मिया से केवल 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी. किंग काउंटी के मेडिकल परीक्षक कार्यालय ने गर्मी के कारण कम से कम 13 लोगों की मौत की पुष्टि की है. मरनेवालों की उम्र 61 से 97 वर्ष के बीच थी. पूर्वी वाशिंगटन में स्पोकेन दमकल विभाग ने बुधवार को एक अपार्टमेंट से दो लोगों को मृत स्थिति में पाया. उनकी मौत के पीछे भी गर्मी को कारण माना जा रहा है. 

एमिलियो फ्लोर्स मार्केज़ ने बनाया सबसे उम्रदराज जीवित व्यक्ति का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 112 साल से ज्यादा है उम्र

जो बाइडेन ने शालिना डी कुमार को बनाया फेडरल जज, बेहतरीन काम के लिए मिल चुके हैं कई अवॉर्ड्स

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच NSA अजीत डोभाल ने ईरान लगाया फोन, मोहसिन रेजाई से क्या हुई बात?
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच NSA अजीत डोभाल ने ईरान लगाया फोन, मोहसिन रेजाई से क्या हुई बात?
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
Embed widget