एक्सप्लोरर

Rapid Antigen Test: अपने बच्चों का ऐसे घर बैठे करें रैपिड एंटीजन टेस्ट, जानें पूरा प्रोसेस

Rapid Antigen Test: कई देशों में अब जल्द स्कूल खुलने जा रहे हैं. ऐसे में माता-पिता को घर पर ही बच्चों का रैपिड एंटीजन टेस्ट करना होगा. सुरक्षित तरीके से इस टेस्ट को कैसे करें इस खबर में पढ़िये.

Rapid Antigen Test: कई देशों में अगले सप्ताह से स्कूलों के खुलने के साथ ही कई माता-पिता रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) का इस्तेमाल कर घर पर ही अपने बच्चों की कोविड-19 की जांच करेंगे. कई सरकारों ने स्कूली छात्रों और कर्मचारियों की जांच करने की जोरदार सिफारिश की है. कई माता-पिता के लिए यह चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासतौर से अगर उनके बच्चे में विकासात्मक या व्यवहार संबंधी दिक्कतें हैं. 

आइये जानते हैं कैसे सुरक्षित तरीके से बच्चों का टेस्ट किया जाए

जांच के लिए तैयारी करना

जांच को सफलतापूर्वक करने के लिए बच्चे को अच्छे तरीके से तैयार करना और यह बताना कि क्या होगा, महत्वपूर्ण है जिससे स्थिति पर थोड़ा काबू पाया जा सके और बेचैनी को कम कर सके. 

अपने बच्चे के साथ बैठे और बात करें

अभिभावकों को एक हफ्ते में दो बार सुबह आरएटी करने की आवश्यकता होगी. ऐसा हमेशा नहीं होगा लेकिन कम से कम स्कूल खुलने के पहले चार हफ्तों तक जांच की आवश्यकता पड़ेगी. अगर जांच में वे कोरोनो वायरस से संक्रमित नहीं पाए जाते हैं तो वे स्कूल जा सकते हैं.

सही तकनीक की जानकारी होने से आप यह जांच तेजी और सुरक्षित तरीके से घर पर ही कर सकेंगे या अपने बच्चों को भी जांच करने दे सकते हैं. आमतौर पर अपने आप को 20 मिनट का वक्त दीजिए और याद रखिए कि अपने बच्चे की जांच करते समय जल्दबाजी न करें.

जांच कैसे करें

सबसे पहले स्वैब पैकेट के साथ मेज पर किट रखें. इसके बाद बच्चे का सिर किसी कुर्सी या सोफे पर किसी तकिये पर रखें जहां वे आराम से लेट या बैठ सके. छोटे बच्चे को आप अपनी गोद में भी बैठा सकते हैं. इसके बाद नाक से नमूना लेने वाली ट्यूब एक हाथ में पकड़े और दूसरा हाथ बच्चे के गाल पर, उपरी होंठ या ठोड़ी पर रखें और नमूना लें. नमूना लेने वाली ट्यूब को नाक के भीतर एक-दो सेंटीमीटर तक डाले और करीब 15 सेकंड तक घुमाए. इसके बाद नमूने को तरल घोल में मिलाए और करीब 15 सेकंड तक मिलाए. इसके बाद नमूने की ट्यूब को सावधानीपूर्वक नष्ट कर दें. हाथ धोए और इंतजार करिए. ज्यादातर जांच किट्स को नतीजे देने के लिए 15 मिनट का वक्त लगता है.

जाहिर तौर पर आरएटी जांच स्कूलों में कोविड-19 के मामले खत्म या कम करने का एकमात्र तरीका नहीं है. इसके अलावा बच्चों का टीकाकरण, स्कूल के भीतर मास्क पहनना और स्कूल के बाहर कोविड उपयुक्त व्यवहार की जानकारी देना भी जरूरी है.

यह भी पढ़ें.

UP Election: Congress का BJP पर तंज, कहा- सम्पति 550 फीसदी और बढ़ी, यही है New India का मोदी मॉडल

Budget 2022-23: 31 जनवरी से शुरू होगा बजट सत्र, किसानों को लेकर हो सकती हैं महत्वपूर्ण घोषणाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
Explained: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध

वीडियोज

राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget